फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Soldier arrested for killing wife

मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी आंगनबाड़ी वर्कर्स

Sat, 01 Jan 2022 11:10 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 01 Jan 2022 11:10 PM IST
विज्ञापन
Soldier arrested for killing wife
हड़ताल पर बैठी आंगनबाड़ी वर्कर - फोटो : Palwal
पलवल। लघु सचिवालय पर चल रही आंगनबाड़ी वर्कर्स एवं हेल्पर्स की हड़ताल शनिवार को 25वें दिन भी जारी रही। इस दौरान बताया गया कि पलवल से 5 जनवरी को आंगनबाड़ी वर्कर्स करनाल में आयोजित रैली में पहुंचेंगी तथा वहां मुख्यमंत्री आवास का घेराव करेंगी। आंगनबाड़ी वर्कर्स एंड हेल्पर्स यूनियन की जिला इकाई से जुड़ी कार्यकर्ता उपायुक्त कार्यालय के पार्क में एकत्र हुई। वहां दिए गए धरना की अध्यक्षता उर्मिला रावत ने की तथा संचालन जिला सचिव कृष्णा देवी ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर सर्व कर्मचारी संघ के जिला प्रधान राजेश शर्मा, सीटू के जिला सचिव भागीरथ बेनीवाल ने बताया कि मुख्यमंत्री ने 29 दिसंबर को यूनियनों की तालमेल कमेटी से बातचीत की थी तथा कुछ मांगों को माना है। लेकिन, मुख्य मांग सरकार ने नहीं मानी है। उन्होंने कहा कि जब तक सरकार आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं की सभी मांगों को नहीं मानेगी, तब तक हड़ताल जारी रहेगी। उन्होंने कहा कि सरकार को इसके लिए झुकना ही पड़ेगा। धरनास्थल पर 5 जनवरी को करनाल में होने वाली रैली को सफल बनाने के लिए भी रणनीति बनाई गई। बताया गया कि पलवल से आंगनबाड़ी वर्कर्स रैली में पहुंचेंगी तथा वहां मुख्यमंत्री आवास के घेराव में शामिल होंगी। इस अवसर पर सरकार के खिलाफ नारेबाजी भी की गई। धरने को कमला देवी, विमलेश मिंडकोला, पसंदी अलावलपुर ,पुष्पा, सीमा, शशि , अनीता ने भी संबोधित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed