फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Smugglers shot and killed Nilgai

तस्करों ने गोली मारकर नीलगाय को मार डाला

Sat, 25 Sep 2021 05:08 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 25 Sep 2021 05:08 PM IST
विज्ञापन
Smugglers shot and killed Nilgai
होडल। गांव गढ़ी पट्टी स्थित कांचीखेड़ा के जंगल में शुक्रवार देर शाम को गो तस्करों ने गोली मारकर नीलगाय को मार डाला। पुलिस ने नीलगाय के शव को पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल भेज दिया है। पुलिस ने मानव कल्याण गो सेवा समिति के सदस्य बिजेंद्र सिंह की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार, बिजेंद्र सिंह ने शिकायत में कहा कि शुक्रवार देर शाम को संस्था के सदस्यों को सूचना मिली कि कांचीखेडा के जंगल में कुछ गो तस्करों ने नीलगाय को गोली मारकर मार डाला है। सूचना मिलते ही समिति के सदस्यों ने पुलिस को बताया। इसके बाद समिति के सदस्य मौके पर पहुंचे और विरोध किया तो तस्करों ने उन्हें जान से मारने की धमकी दी। समिति के सदस्यों ने तस्करों की वीडियो भी बनाई है, जिसे पुलिस को सौंप दिया है। पुलिस ने शिकायत पर आलीमेव निवासी मुबारिक, गांव नीमका निवासी फारुक और अलीशेर, गांव बिछौर निवासी तारीफ और वसीम के अलावा 4-5 अन्य के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed