फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Slogans of Hindu-Muslim unity, prayers offered at the protest site

हिंदू-मुस्लिम एकता के गूंजे नारे, धरनास्थल पर पढ़ी नमाज

Thu, 31 Dec 2020 11:35 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 31 Dec 2020 11:35 PM IST
विज्ञापन
Slogans of Hindu-Muslim unity, prayers offered at the protest site
पलवल। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर चल रहे धरने को मुस्लिम समाज ने समर्थन किया। मेवात क्षेत्र से बृहस्पतिवार को दर्जनों ट्रैक्टरों में किसान धरना स्थल पर पहुंचे। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के 11 किसानों ने भूख हड़ताल कर सरकार से कानून वापसी की मांग की। वहीं खादर क्षेत्र व कुंडू पाल के लोगों ने भी समर्थन किया। इस दौरान पूरे दिन हिंदू-मुस्लिम एकता के नारे गूंजते रहे, वहीं मुस्लिम समाज के लोगों ने धरनास्थल पर ही नमाज पढ़ी।
विज्ञापन

2 दिसंबर से केएमपी-केजीपी इंटरचेंज के पास चल रहे धरने में लगातार तेजी आ रही है। किसानों की संख्या में रोज इजाफा हो रहा है। पूरे देश से किसान धरने में पहुंच कर अपना समर्थन दे रहे हैं। वहीं क्षेत्रीय लोग भी ट्रैक्टरों में भरकर धरना स्थल पर पहुंच रहे हैं। बृहस्पतिवार को कांग्रेसी नेता चौधरी इसराइल के नेतृत्व में मेवात क्षेत्र से हजारों लोग धरना स्थल पर पहुंचे, जिनमें से 11 किसानों ने भूख हड़ताल भी की। स्वामी श्रद्धानंद ने कहा कि हिंदु-मुस्लमान के भेदभाव से ऊपर उठकर हर वर्ग की तरफ से भरपूर समर्थन मिल रहा है। सरकार को किसानों की मांग माननी ही पडे़ंगी। मोहम्मद असरुद्दीन मौलाना ने कहा कि नए कृषि कानून किसानों के साथ-साथ आम जनता के लिए भी दुखदायी हैं। इन कानूनों में भंडारण की पूरी छूट दी है, जिससे कुछ विशेष लोगों को लाभ होगा और देश की 99 प्रतिशत जनता प्रभावित होगी। धरने की अध्यक्षता हाजी इलियास रूपडाका व संचालन जफर मेव यदुवंशी ने की। वहीं बृहस्पतिवार को खादर क्षेत्र के करीब 20 गांवों से किसानों ने समर्थन दिया। समर्थन राजेश वकील के नेतृत्व में दिया गया। इसके अलावा कुंडू पाल के गांव अल्लीका के लोगों ने धरने का समर्थन किया। समर्थन महेंद्र सरपंच के नेतृत्व में दिया गया। कुंडू पाल की तरफ से शुक्रवार को भूख हड़ताल का ऐलान किया गया है। महेंद्र सरपंच ने कहा कि किसानों के दुख को देखते हुए इस बार गांव में नए साल का पर्व नहीं मनाया जाएगा। समर्थन देने वालों में राहुल कुंडू, वेदप्रकाश, हरदयाल, राजवीर, रोशनलाल, बिजेंद्र, अर्जुन व प्रकाश सहित अन्य शामिल थे।
विज्ञापन

ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन ने दिया समर्थन
किसानों के धरना स्थल पर मध्य प्रदेश से ऑल इंडिया लॉयर्स यूनियन के पदाधिकारियों ने पहुंचकर समर्थन दिया। राज्य सचिव सर्वते ने कहा कि तीनों कृषि कानूनों किसानों के हक में नहीं हैं। इसलिए जब तक इन कानूनों को वापस नहीं लिया जाए, आंदोलन जारी रहना चाहिए। इस मौके पर सुबोध प्रधान, जेएस सेगर, सुरेश कुशवाह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुस्लिम समाज के 11 किसानों ने की भूख हड़ताल
बृहस्पतिवार को मुस्लिम समुदाय के 11 किसान भूख हड़ताल पर रहे। हड़ताल करने वालों में हाजी इलियास, लियाकत खान, मौलाना सलमुद्दीन, मौलाना साजिद खान, मौलाना आरिफ खान, मौलाना अब्दुल कादिर खान, हाफिज उस्मान खान, मौलाना जावेद खान, मोहम्मद अमरूद्दीन, मौलाना समसुद्दीन खान, जफर मेव युदवंशी शामिल थे।

यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी ने दिए मफलर-मोजे
यूनिटी वेलफेयर सोसाइटी तावड़ू के सदस्य शमीम ने धरना स्थल पर किसानों को मफलर व मोजे भेंट किए। उन्होंने कहा कि इस कड़ाके की ठंड में सड़कों पर डटे रहना हिम्मत का काम है। यह सिर्फ किसान ही कर सकता है। जो सर्द रातों में खेतों में खड़ा रहता है और उनके बच्चे देश की सीमाओं पर खड़े रहकर रक्षा कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed