{"_id":"5797490a4f1c1b2e6421eb4c","slug":"sickness-death-of-70-year-old-kanvdie","type":"story","status":"publish","title_hn":"तबीयत खराब होने पर 70 वर्षीय कांवड़िये की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तबीयत खराब होने पर 70 वर्षीय कांवड़िये की मौत
अमर उजाला ब्ययूराो
Updated Tue, 26 Jul 2016 05:01 PM IST
विज्ञापन
कावड़
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरिद्वार से मेंहदीपुर-बालाजी कांवड़ ले जा रहे 70 वर्षीय बुर्जुग की एनएच-2 पर गांव घौलागढ़ के समीप अचानक तबीयत खराब होने से मौत हो गई। मृतक कांवड़िये के दूसरे साथी की पूछताछ पर कैंप थाना पुलिस जांच कर रही है, एवं मृतक के परिजनों के पलवल पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन
बहुआ बॉजार जिला बरेली (यूपी) निवासी छोटू शर्मा पुत्र ओमपाल ने बताया कि वह और उसका पड़ोसी 70 वर्षीय बांकेलाल पुत्र श्रीराम हरिद्वार कांवड़ लेने के लिए आए थे। गत 17 जुलाई को वह हरिद्वार से कांवड़ लेकर चले थे जो कि कांवड़ को उन्हें मेंहदीपुर बालाजी मंदिर पर चढ़ाना था।
विज्ञापन
25 जुलाई को जब दोनो पलवल के आगरा चौक के समीप पहुंचे तो बांकेलाल के शरीर में अचानक दर्द पैदा हो गया और वह गांव घौलागढ़ के समीप आराम करने के लिए रुक गया। उसी दौरान बांकेलाल की तबीयत ज्यादा खराब हो गई। उपचार के लिए उसे सिविल अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। जांच अधिकारी सुरेंद्र सिंह का कहना है कि परिजनों के पलवल पहुंचने पर शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा।
विज्ञापन