{"_id":"621bb22d6874a079c01d618d","slug":"shot-in-a-fight-to-get-out-the-tractor-palwal-news-noi634624481","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर निकालने के लिए कहासुनी में मारी गोली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर निकालने के लिए कहासुनी में मारी गोली
विज्ञापन
पलवल। चांदहट थाना अंतर्गत गांव में ट्रैक्टर न निकालने देने पर हुई कहासुनी के दौरान एक युवक के पेट में गोली मार दी। घायल युवक को अस्पताल में भर्ती करवाया गया हैै। पुलिस ने पीड़ित की शिकायत एक नामजद सहित तीन आरोपियों के खिलाफ जान से मारने की नीयत से धमकी देने का मामला दर्ज किया है। अभी तक आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
चांदहट थाना पुलिस प्रभारी इंस्पेक्टर रामचंद्र जाखड़ ने बताया कि गांव चांदहट निवासी कमलजीत ने पुलिस को दी शिकायत में कहा है कि गांव गुरवाडी निवासी बंटी ने 25 फरवरी को अपने गांव में उनके ट्रैक्टर को रोक दिया। बंटी ने ट्रैक्टर छोड़ने के पैसे मांगे तो 100 रुपये दे दिए गए। इसके बाद सायं के छह बजे बंटी ने फोन कर धमकी दी। कमलजीत अपने मौसी के लड़के प्रमोद के साथ बुलेट बाइक पर चांदहट गांव के नजदीक पहुंचे तो बंटी और उसके दो दोस्तों ने रास्ते में रोक लिया। झगड़े के नीयत से गाली-गलौच करने लगा। इसी दौरान बंटी ने देशी कट्टा निकाल कर गोली चला दी जो प्रमोद के पेट में लगी। बंटी के दूसरे साथी ने भी गोली चलाई लेकिन वह नहीं लगी। शोर मचाने पर तीनों आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए।
पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।