{"_id":"6a9f069aee69d591870fd927","slug":"sho-arrested-while-accepting-50000-and-clerk-while-25000-palwal-news-c-25-1-mwt1001-115288-2026-09-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: थाना प्रभारी 50 हजार और शिक्षा विभाग का क्लर्क 25 हजार लेते गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: थाना प्रभारी 50 हजार और शिक्षा विभाग का क्लर्क 25 हजार लेते गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह-पुन्हाना। जिले में भ्रष्टाचार के खिलाफ विजिलेंस और एसीबी की कार्रवाई से सरकारी महकमे में हड़कंप मच गया। सोमवार को अलग-अलग मामलों में कार्रवाई करते हुए टीम ने पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह को 50 हजार रुपये और शिक्षा विभाग के क्लर्क शाकिर को 25 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। क्लर्क ने 30 हजार की रिश्वत मांगी थी। उसने कबूल किया है कि वह पहले भी 40 हजार रुपये रिश्वत ले चुका है।
हरियाणा विजिलेंस ब्यूरो की टीम ने पुन्हाना सिटी थाना प्रभारी कुंदन सिंह को दुष्कर्म मामले में नाम हटाने की एवज में रिश्वत लेते गिरफ्तार किया। जानकारी के अनुसार, उसने शिकायतकर्ता से एक लाख रुपये की रिश्वत मांगी थी। सौदे के तहत पहली किस्त के रूप में 50 हजार रुपये लिए जाने थे। दुष्कर्म का मामला पिनगवां थाना क्षेत्र में दर्ज हुआ था। जांच के लिए केस को पुन्हाना सिटी थाना भेजा गया था।
वहीं, दूसरे मामले में नूंह एसीबी की टीम ने खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय में तैनात क्लर्क शाकिर, निवासी घुड़ावली, पलवल को गिरफ्तार किया। आरोप है कि क्लर्क ने मेडिकल बिल पास करवाने की एवज में रिश्वत मांगे थे। शिकायत मिलने पर एसीबी ने उसे नूंह बस स्टैंड से पकड़ा।