{"_id":"59159f824f1c1b7a04852604","slug":"selected-for-subhash-bhadha-mr-world-championship","type":"story","status":"publish","title_hn":" सुभाष बेढ़ा मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सुभाष बेढ़ा मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए चयनित
अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 12 May 2017 05:12 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : डेमो पिक
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बॉडी बिल्डिंग की मिस्टर एशिया प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल हासिल करने के बाद गांव लौटे सुभाष बेढ़ा का समर्थकों व युवाओं ने ढोल-नगाड़ों के साथ जोरदार स्वागत किया। सुभाष बेढ़ा का चयन अब फरवरी 2018 में इटली में होने वाली मिस्टर वर्ल्ड चैंपियनशिप के लिए हुआ है। इस मौके पर उनके कोच औरंगाबाद निवासी रवि शर्मा ने बताया कि सुभाष चार बार मिस्टर दिल्ली, एक बार मिस्टर हरियाणा, एक बार नॉर्थ इंडिय और मिस्टर एशिया का खिताब हासिल कर चुके हैं। अब वह वर्ल्ड
चैंपियनशिप में हिस्सा लेकर अपने जिले व देश का का नाम दुनियाभर में रोशन करेंगे। अपने स्वागत के मौके पर सुभाष ने कहा कि उन्हें इस मुकाम तक पहुंचने में बहुत से कठिनाइयों का सामना किया है। वह अब वर्ल्ड चैंपियनशिप की तैयारियों में जुट गए हैं और वह इसे जीतने के लिए दिन-रात एक कर देंगे। युवाओं ने उनका भरपूर स्वागत किया। इस मौके पर सतीश, तारा, बिट्टू, अमित, जादेव, राजेंद्र, जीतराम, लड्डू, भोला, रतनपाल, संजय, विजय, राजेश, सन्ते, सत्यवान शर्मा, बाबू पहलवान, विजय, सुन्दर के अलावा अन्य युवा मौजूद थे।