{"_id":"5fef49af8ebc3e3b884c9d57","slug":"security-of-1500-people-on-every-policeman-palwal-news-noi557297548","type":"story","status":"publish","title_hn":"हरेक पुलिसकर्मी पर 1500 लोगों की सुरक्षा का जिम्मा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
हरेक पुलिसकर्मी पर 1500 लोगों की सुरक्षा का जिम्मा
विज्ञापन
पलवल(अनूप पाराशर)। जिले के 15 लाख लोगों की सुरक्षा का जिम्मा 1073 पुलिस कर्मचारी संभाले हुए हैं। यानी हरेक पुलिसकर्मी पर करीब 1500 लोगों की रक्षा का जिम्मा है। इनमें कोई कर्मचारी छुट्टी पर चला जाए तो अन्य की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है। इन हालात की पुलिस विभाग और सरकार को भी पूरी जानकारी है, लेकिन इस तरफ ध्यान नहीं है। पिछले 10 साल में पुलिसकर्मियों की संख्या उतनी ही है, लेकिन जनसंख्या बढ़ती जा रही है।
उत्तर प्रदेश और नूंह की सीमा से सटा पलवल हरियाणा का अंतिम जिला है। 1,35,782 हेक्टेयर क्षेत्र वाले जिले में 282 गांव, पलवल, होडल, हथीन शहर हैं। जनसंख्या 15 लाख के करीब है। दिल्ली-आगरा राजमार्ग पर बसे जिले की दिल्ली से दूरी 60 और आगरा से 135 किलोमीटर है। अपराध के लिहाज से भी जिला काफी संवेदनशील है। सीमा उत्तर प्रदेश और मेवात से सटी होने के कारण आपराधिक गतिविधियां काफी हैं।
वैसे जिले में पुलिसकर्मियों के 1764 पद स्वीकृत हैं। इनमें एक पुलिस अधीक्षक, एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक के अलावा पांच डीएसपी के पद हैं। फिलहाल यहां 1073 पुलिस कर्मी हैं। उनमें एक अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, 7 इंस्पेक्टर, 50 सबइंस्पेक्टर, 74 एएसआई, 145 हवलदार और 412 सिपाहियों के पद रिक्त हैं। जिले में बड़े आंदोलन या वारदात के समय बाहर से फोर्स बुलानी पड़ती है। किसान आंदोलन के दौरान धरने पर बैठे मध्य प्रदेश, बुंदेलखंड और पलवल के किसानों की देख-रेख के लिए भी बाहर से फोर्स बुलाई हुई है। संवाद
विज्ञापन
सरकार को इस तरफ ध्यान देना चाहिए। यह लोगों की सुरक्षा से जुड़ा मामला है। जिले में जितने भी पद रिक्त हैं, उन्हें भरा जाए, ताकि लोग सुरक्षित महसूस करें। एक साल से जिले में आपराधिक वारदात में कमी आई है। फिर भी पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ाने की बेहद जरूरत है।
- दशरथ शर्मा, पूर्व पुुलिस निरीक्षक।
पुलिसकर्मियों की कमी के संबंध में विभाग को लिखा गया है। फिलहाल तैनात कर्मियों से ही वारदात में कमी लाई गई है। मोस्ट वांटेड गिरफ्तार किए गए हैं। एटीएम चोरी की वारदात करने वाले, साइबर अपराध करने वाले गिरोह के सदस्यों को गिरफ्तार किया गया है। साथ ही, जिले में महिला व बाल अपराधों को रोकने का काम किया गया है। आगे भी लोगों की सुरक्षा के प्रयास लगातार जारी रहेंगे। उम्मीद है कि जल्द ही रिक्त पद भरे जाएंगे।
- दीपक गहलावत, पुलिस अधीक्षक, पलवल