फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   SDM inspected the hospital.

Palwal News: एसडीएम ने किया अस्पताल का निरीक्षण

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 16 Aug 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
SDM inspected the hospital.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


होडल। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर एसडीएम होडल बलीना ने होडल के सब डिविजनल अस्पताल का निरीक्षण कर वहां उपचाराधीन मरीजों का हालचाल जाना। उन्होंने मरीजों से उनके स्वास्थ्य एवं उपचार के संबंध में जानकारी ली तथा उनके शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। इस दौरान एसडीएम ने अस्पताल में भर्ती मरीजों को फल वितरित किए और चिकित्सकों एवं स्वास्थ्य कर्मचारियों से अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सुविधाओं की जानकारी ली। एसडीएम ने अस्पताल के विभिन्न वार्डों एवं परिसर का निरीक्षण करते हुए साफ-सफाई एवं स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया। उन्होंने संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों को अस्पताल परिसर में स्वच्छता व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने तथा मरीजों को स्वच्छ एवं बेहतर वातावरण उपलब्ध करवाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि अस्पताल में आने वाले मरीजों को समय पर गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध करवाना प्रशासन की प्राथमिकता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed