{"_id":"57403b104f1c1b8b20ac71dd","slug":"scince-camp-1-st-june","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर एक जून से ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर एक जून से
palwal
Updated Sat, 21 May 2016 04:18 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
उपायुक्त अशोक कुमार शर्मा ने कहा कि जिला बाल कल्याण परिषद द्वारा आयोजित किए जाने वाला ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर पलवल के विज्ञान संकाय के विद्यार्थियों के लिए उपयोगी कदम है।
एक से 30 जून तक चलने वाले ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर में पलवल से विज्ञान संकाय के 100 विद्यार्थियों को आई.आई.टी. से उर्त्तीण विषय विशेषज्ञों द्वारा पाठ्यक्रम के अध्ययन के साथ-साथ प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए भी मार्गदर्शन दिया जाएगा। शिविर इंजीनियरिंग व मेडिकल की प्रवेश परीक्षाओं के विद्यार्थियों के लिए अति उपयोगी होगा।
विज्ञापन
लघु सचिवालय में विभिन्न शिक्षण संस्थाओं के प्रतिनिधियों व संचालकों के साथ बैठक के दौरान उपायुक्त ने कहा कि ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर में विद्यार्थियों को निशुल्क पढ़ाया जाएगा। जिला बाल कल्याण अधिकारी प्रेम कुमार यादव ने बताया कि ग्रीष्मकालीन विज्ञान शिविर के लिए 25 मई को प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाएगी।
विज्ञापन
इसके लिए मात्र 100 रूपये पंजीकरण शुल्क निर्धारित है। इच्छुक संस्थाएं अपने विद्यार्थियों व इच्छुक विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए कमेटी चौक, पुराना जी.टी.रोड़ स्थित बाल भवन में जिला बाल कल्याण अधिकारी, कार्यालय में आवेदन किए जा सकते हैं।