फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Sadbhavna Pavilion not built even after five years

पांच वर्ष बाद भी नहीं बना सद्भावना मंडप

Sun, 16 Jan 2022 09:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 16 Jan 2022 09:57 PM IST
विज्ञापन
Sadbhavna Pavilion not built even after five years
हथीन (सोमदेव आर्य)। केंद्रीय अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी द्वारा 29 सितम्बर 2016 को हथीन में की गई सद्भावना मंडप निर्माण कराने की घोषणा पांच साल बीतने के बाद भी पूरी नहीं हो पाई है। सद्भावना मंडप निर्माण के लिए बजट भी मंजूर हो चुका है, लेकिन उसके बाद भी आज तक निर्माण शुरू नहीं हो पाया है। इससे प्रशासनिक कामकाज का पता चलता है। सद्भावना मंडल का निर्माण प्रक्रिया औपचारिकताओं में ही अटका पड़ा है। इस तरफ अब न तो प्रशासन का ध्यान है और न ही सरकार का।
विज्ञापन

सद्भावना मंडप का निर्माण सभी धर्मों के लोगों की सामूहिक सद्भावना बैठकों के लिए किया जाना है। मंडप के निर्माण के लिए जिला प्रशासन ने सर्वप्रथम कई स्थानों पर भूमि के चयन प्रक्रिया में समय लगा दिया। नगर पालिका ने जो भूमि देने की बात कही उस पर आपत्ति लगा दी गईं। इसके बाद फिरोजपुर राजपूत गांव के निकट भूमि देखी गई। उस पर भी सहमति नहीं बन पाई। इसके बाद अब प्रस्तावित स्वर्ण जयंती पार्क के सामने भूमि का अवलोकन किया गया। पार्क के सामने वाली भूमि पर सहमति बन गई। इसके बाद नगर पालिका चेयरमैन सुमित राजपूत ने इस स्थल पर नगर पालिका की ओर से भूमि उपलब्ध कराने का लिखित प्रस्ताव जिला प्रशासन को सौंपा। पालिका सदन ने भी मंजूरी दे दी है। इसके बावजूद निर्माण कार्य शुरू नहीं हुआ है। लोगों ने मांग की है कि अविलंब निर्माण कार्य शुरू किया जाए। प्रशासनिक सूत्रों के मुताबिक सद्भावना मंडप के लिए अभी तक ड्राइंग आदि भी फाइनल नहीं हो पाई है। राज्य मुख्यालय में फाइल अटकी हुई है। इस कारण अन्य औपचारिकता पूरी नहीं हो पाई हैं। संवाद
विज्ञापन

सद्भावना मंडप का निर्माण कार्य जल्द शुरू कराया जाए। नगर पालिका की तरफ से जब जमीन आवंटित ही कर दी गई तो फिर देर नहीं होनी चाहिए थी। प्रशासनिक स्तर पर इसमें आ रही दिक्कतों को दूर कर काम शुरू कराया जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

-सुमित राजपूत, निवर्तमान चेयरमैन नगर पालिका हथीन
सद्भावना मंडप निर्माण शुरू कराने के लिए मैंने अपने स्तर पर प्रशासनिक अधिकारियों से बात की है। मैंने इस संदर्भ में पीछे मुख्यमंत्री से भी बात की थी। सरकार का भी प्रयास है कि जल्द निर्माण शुरू हो जाएगा।
-सुरज पांडेय, सीएम विंडो एनीमेटेड
शहर में कोई ऐसा स्थान नहीं है जहां पर सभी धर्मों के लोग बैठक कर सद्भावना की मिसाल को सतत आगे बढ़ाने के लिए काम करें। जो सद्भावना मंडप बनना है, उस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। प्रशासनिक अधिकारियों को आदेश देकर काम जल्द शुरू कराना चाहिए।

--मोहम्मद जकरिया, हथीन
इस बारे में जल्द ही मुख्यमंत्री से मिलूंगा तथा चंडीगढ़ में सचिवालय में संबंधित विभाग में दिखवाऊंगा की फाइल कहां अटकी हुई है। मेरा भी प्रयास रहेगा कि सद्भावना मंडप जल्द बने, ताकि हर समाज के लोग वहां बैठ सकें और आपसी भाईचारा कायम रहे।
-प्रवीण डागर, विधायक हथीन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed