{"_id":"6256e4c47f55235ecc5bdc4f","slug":"road-accdient-palwal-news-noi642706448","type":"story","status":"publish","title_hn":"डंपर की मोटरसाइकिल में टक्कर से पेपर देने जा रहे एक छात्र की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डंपर की मोटरसाइकिल में टक्कर से पेपर देने जा रहे एक छात्र की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दर्दनाक हादसा: पेपर देने जा रहे दो बाइक सवार छात्रों को डंपर ने मारी टक्कर, मौत
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। दसवीं का पेपर देने जा रहे मोटरसाइकिल सवार तीन छात्रों को बुधवार को डंपर ने टक्कर मार दी। हादसे में एक छात्र की मौके पर मौत हो गई, जबकि दूसरे ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। एक अन्य घायल छात्र का अस्पताल में इलाज चल रहा है। यह दर्दनाक हादसा बुधवार सुबह करीब 11 बजे रसलपुर-नांगल ब्राह्मण के बीच हुआ।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दीघोट गांव निवासी मुकुल, सचिन और ओमबीर दसवीं में पढ़ते हैं। बुधवार पेपर होने के कारण तीनों परीक्षा केंद्र अमरपुर गांव जा रहे थे। तीनों सुबह पौने 11 बजे के करीब घर से अमरपुर जाने के लिए मोटरसाइकिल पर निकले थे। नांगल ब्राह्मण व रसूलपुर गांव के बीच ईंट भट्ठा के पास सामने से आ रहे डंपर ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। हादसे में तीनों को काफी चोटें आईं।
सूचना पर पहुंची चांदहट थाना पुलिस तीनों को जिला नागरिक अस्पताल ले गए। जहां डॉक्टरों ने मुकुल को मृत घोषित कर दिया। ओमवीर की गंभीर हालत को देखते हुए दिल्ली सफदरजंग अस्पताल रेफर कर दिया गया। जहां उपचार के दौरान उसने भी दम तोड़ दिया। घायल सचिन का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। चांदहट थाना प्रभारी रमेशचंद ने बताया कि मामले की अभी तक शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर केस दर्ज कर मामले की जाचं की जाएगी।