संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। क्षेत्र के ऐंचवाड़ी-खेड़ाबास रोड की जर्जर हालत से परेशान ग्रामीणों को अब राहत मिलने की उम्मीद जगी है। करीब 22 लाख रुपये की लागत से सड़क की विशेष मरम्मत (स्पेशल रिपेयर) का कार्य शुरू हो गया है। सड़क पर जगह-जगह गड्ढे होने के कारण लंबे समय से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।ग्रामीण साजिद खान, जाहुल खान, हसन मोहम्मद, इनाम खान, सलीम खान और इंतिजामुलहक ने बताया कि सड़क की खराब हालत को लेकर कई बार संबंधित विभाग और जनप्रतिनिधियों के समक्ष मांग रखी गई थी। अब मरम्मत कार्य शुरू होने से लोगों में खुशी है।मार्केटिंग बोर्ड के जेई रियाज खान ने बताया कि सड़क की स्पेशल रिपेयर का कार्य शुरू कर दिया गया है। सड़क की कुल लंबाई 1220 मीटर है, जिसमें 220 मीटर हिस्से में टाइलें लगाई जाएंगी। इसके अलावा सड़क के दोनों ओर उगी कीकर और झाड़ियों की सफाई भी करा दी गई है, जिससे मार्ग को चौड़ा और सुरक्षित बनाने में मदद मिलेगी।करीब 22 लाख रुपये की लागत से होने वाले इस कार्य से ऐंचवाड़ी, खेड़ाबास समेत आसपास के गांवों के लोगों को बेहतर आवागमन सुविधा मिलने की उम्मीद है। सड़क सुधरने से किसानों, विद्यार्थियों और रोजाना यात्रा करने वाले लोगों को भी राहत मिलेगी। ग्रामीणों ने कार्य शुरू होने पर विभाग का आभार जताया।