फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Registry not executed despite payment of 1 crore

Palwal News: एक करोड़ लेकर भी नहीं कराई रजिस्ट्री, तीन पर प्राथमिकी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jul 2026 12:16 AM IST
विज्ञापन
Registry not executed despite payment of 1 crore
जमीन के कुछ हिस्सों का पहले से अन्य लोगों के साथ इकरारनामा किया गया था
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी



पलवल।
सदर थाना पुलिस ने जमीन का सौदा कर करीब एक करोड़ रुपये लेने के बावजूद रजिस्ट्री नहीं कराने और कथित रूप से धोखाधड़ी करने के आरोप में तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा (ईओडब्ल्यू) को सौंप दी गई है।

दिल्ली के पश्चिम विहार निवासी तरणदीप सिंह सहानी, जगजीत सिंह सहानी और रमेश नगर निवासी जतिंदर कौर ने पुलिस अधीक्षक को दी शिकायत में बताया कि उन्होंने 2023 में पलवल के गांव जोधपुर स्थित 26 कनाल जमीन का सौदा बौंद कला (भिवानी) निवासी प्रेमपाल सिंह, उसकी मां शीलावती और परिवार के अन्य सदस्य के साथ किया था। 15 दिसंबर 2023 के इकरारनामे के तहत करीब एक करोड़ रुपये बतौर बयाना और अग्रिम राशि आरोपियों को दिए गए थे। रजिस्ट्री की अंतिम तिथि 31 अक्टूबर 2024 तय थी, लेकिन आरोपी न तो रजिस्ट्री कराने पहुंचे और न ही जमीन की तकसीम व चारदीवारी कराई।
विज्ञापन


शिकायत में आरोप लगाया गया है कि आरोपी लगातार बहाने बनाते रहे और बाद में रजिस्ट्री करने से साफ इन्कार कर दिया। जांच के दौरान यह भी सामने आया कि संबंधित जमीन के कुछ हिस्सों का पहले से अन्य लोगों के साथ इकरारनामा किया गया था, जबकि नए इकरारनामे में ऐसा कोई सौदा न होने का दावा किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी हरिकिशन ने बताया कि पुलिस ने शिकायत के आधार पर प्रेमपाल सिंह, शीलावती और विशेष के खिलाफ धोखाधड़ी, आपराधिक विश्वासघात और आपराधिक साजिश की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच आर्थिक अपराध शाखा को सौंप दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed