फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Registration of crops is not happening due to the closure of the portal

पोर्टल बंद होने से नहीं हो रहा फसलों का पंजीकरण

Wed, 24 Mar 2021 07:49 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 24 Mar 2021 07:49 PM IST
विज्ञापन
Registration of crops is not happening due to the closure of the portal
पलवल। एक अप्रैल से अनाज मंडियों में गेहूं की खरीद शुरू हो जाएगी। इसको लेकर सरकारी एजेंसियों को नियुक्त भी कर दिया गया है। मंडियों में व्यवस्थाएं बनानी भी शुरू कर दी गई हैं। वहीं सरकार द्वारा 22 मार्च को मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल अचानक बंद कर दिया गया है। जिससे किसान अपनी फसल का पंजीकरण कराने के लिए भटक रहे हैं। वहीं दूसरी ओर अधिकारियों का दावा है कि जिले के अधिकांश किसान फसल का पंजीकरण करा चुके हैं, इस कारण पोर्टल बंद किया गया है।
विज्ञापन

सरकार की ओर से एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू करने के आदेश आते ही मेरी फसल-मेरा ब्यौरा पोर्टल बंद हो गया। जिसे लेकर किसानों में खासा रोष है। किसान पोर्टल पर अपनी फसल का पंजीकरण कराने के लिए चक्कर काट रहे हैं। मंडी अधिकारी उन्हें यह कहकर वापस भेज दे रहे हैं कि अभी सारे पंजीकरण हो चुके हैं, अब बाद में फिर जब पोर्टल खुलेगा, तब करा लें। जिससे किसान काफी परेशान हैं। किसानों का कहना है कि सरकार पोर्टल को खोले, ताकि जो किसान इससे वंचित रह गए हैं, वे अपना रजिस्ट्रेशन करा सकें। किसान राजेंद्र कुमार, मनोहर व सुलतान सिंह का कहना है कि वे दो दिन से घूम रहे हैं, लेकिन पंजीकरण नहीं करा पा रहे हैं।
विज्ञापन

वहीं मार्केट कमेटी के सचिव नरवीर सिंह का कहना है कि पोर्टल पर अधिकांश किसान पंजीकरण करा चुके हैं। इस कारण पोर्टल बंद किया गया है। जल्द ही फिर से शुरू हो जाएगा। मंडियों में गेहूूं खरीद को लेकर इंतजाम किए जा रहे हैं। पीने के पानी का इंतजाम कराने को वाटर कूलरों को चालू कराया जा रहा है। साफ-सफाई के भी आदेश कर दिए गए हैं। पलवल के अलावा धतीर, चांदहट में भी गेहूं खरीद की व्यवस्था बनाई जा रही है। एक अप्रैल से गेहूं खरीद शुरू हो जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed