फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Red Cross inspects rain shelters

रेडक्रास ने रैन बसेरों का किया निरीक्षण

Sat, 02 Jan 2021 06:53 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 02 Jan 2021 06:53 PM IST
विज्ञापन
Red Cross inspects rain shelters
पलवल। रेडक्रास सोसाइटी द्वारा चलाए जा रहे रैन बसेरों में लोगों को कंबल आदि की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए टीम ने निरीक्षण किया। वहीं सड़कों व अन्य जगहों पर ठंड में बिना कंबल मिले लोगों को कंबल वितरित किए व उन्हें भी रैन बसेरों में भेजवाया।
विज्ञापन

सोसाइटी के प्रशिक्षक महेश मलिक ने बताया कि टीम ने सबसे पहले हसनपुर स्थित उपकार मंडल में रैन बसेरे का निरीक्षण किया। वहां रुके लोगों को और कंबल उपलब्ध कराए। इसके बाद होडल स्थित अग्रवाल धर्मशाला में रैन बसेरे का निरीक्षण किया, वहां बिस्तर लगे हुए थे, लेकिन कोई भी व्यक्ति नहीं रुका हुआ था। इसके बाद रेलवे स्टेशन जाकर देखा, लेकिन वहां कोई नहीं मिला जबकि बस अड्डे पर बस के अंदर बने रैन बसेरों में कुछ लोग ठहरे हुए थे। उन्हें कंबल दिए गए। इसके अलावा जहां भी लोग ठंड में मिले, उन्हें रेडक्रास की तरफ से कंबल दिए गए। इस मौके पर डॉ. जेके मित्तल, बिक्रम सिंह, अंजलि भयाना, नीतू सिंह, मेहर चंद, सूर्यकांत, राजेंद्र सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed