फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   reach the benifits of government scheme to the people

सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएः उपायुक्त

Tue, 08 Sep 2020 11:12 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Tue, 08 Sep 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
reach the benifits of government scheme to the people
पलवल में अधिकारियों के साथ बैठक करते उपायुक्त। - फोटो : Palwal
सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुंचाएं : उपायुक्त
विज्ञापन

पलवल। उपायुक्त नरेश नरवाल ने मंगलवार को जिला सचिवालय के सभागार में अधिकारियों के साथ कार्यों की समीक्षा बैठक की। इस दौरान
उन्होंने कहा कि सरकारी योजनाओं का लाभ लोगों तक पहुचाएं। साथ ही अधिकारियों को निर्देश दिए कि जिला प्रशासन की हिदायतों को गंभीरता से लें। सभी अधिकारी अपने कार्यालय में रिकॉर्ड समुचित ढंग से रखें। प्रदेश की परियोजनाओं को समय पर पूर्ण करें और सीएम विंडो, सोशल मीडिया ग्रीवेंस ट्रैकिंग की शिकायतों को निर्धारित अवधि में हल करें।

वहीं, पुलिस उपाधीक्षक को निर्देश दिए कि अनुसूचित जाति अत्याचार निवारण अधिनियम के मामलों की रिपोर्ट राष्ट्रीय मानव अधिकार आयोग को भी भिजवाएं। उन्होंने कहा कि पुलिस अधीक्षक कार्यालय में रिकॉर्डों को बेहतर ढंग से रखा गया है। जिला सचिवालय स्थित सभी कार्यालय उसका अनुसरण करें। इसके अलावा अवैध खनन में संलिप्त वाहनों के चालान और जब्त करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि सभी अधिकारी सरकारी भवनों का सही रखरखाव सुनिश्चित करें, ताकि छतों और अन्य स्थलों पर वर्षा का जल जमा न हो पाए। इसके बाद सिविल सर्जन से डेंगू और मलेरिया के मामलों की समीक्षा की और स्वास्थ्य विभाग द्वारा किए गए प्रबंधों पर संतुष्टि व्यक्त की। कृषि एवं किसान कल्याण विभाग के अधिकारियों से कहा कि फसलों के अवशेष जलाने वाले रेड जोन की सूची संबंधित उप मंडलाधीश को दी जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed