फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Ramnavmi

मंदिरों में की गई रामनवमी पर पूजा अर्चना  

Fri, 15 Apr 2016 10:18 PM IST
palwal
palwal Updated Fri, 15 Apr 2016 10:18 PM IST
विज्ञापन
Ramnavmi
रामनवमी - फोटो : अमर उजाला

 शुक्रवार को रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में विशेष पूजा अर्चना की गई तथा भंडारे का आयोजन भी किया गया। नवरात्रों के व्रत करने वालों ने कन्या पूजन कर अपने व्रत खोले। वहीं कुछ व्रतधारियों ने बृहस्पतिवार को अष्टमी पूजन के बाद भी व्रत खोले थे। 

विज्ञापन


रामनवमी के अवसर पर मंदिरों में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। मंदिरों में श्रद्धालुओं ने हवन यज्ञ, पूजा पाठ व प्रभातफेरियों का आयोजन किया। महिलाओं ने मंदिरों में जाकर मां गौरी की पूजा करके कंजकों को भोजन प्रसाद के साथ उपहार वितरित किए और व्रत खोलकर नवरात्र पूजा का समापन किया।
विज्ञापन


लोगों ने परिवार सहित भगवान श्रीराम की पूजा की। वहां उन्होंने परिवार की सुख-शांति व समृद्धि के लिए मन्नतें मांगी। शहर के कमेटी चौक स्थित ऐतिहासिक देवी मंदिर, पंचवटी मंदिर, खैलकलां स्थित काली माता का मंदिर, जंगेश्वर मंदिर तथा सनातन धर्म मंदिरों में भक्तों की भारी भीड़ रही। होडल के प्राचीन पथवारी मंदिर, लक्ष्मी नारायण मंदिर, रघुनाथ मंदिर, सत्ती सरोवर स्थित राधा कृष्ण मंदिर सहित कई जगहों पर पूजा-पाठ व भंडारा किया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

                 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed