फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rally of BJP in Palwal on 2 oct.

पलवल में दो अक्तूबर को होगी भाजपा की रैली

Wed, 25 Sep 2013 11:36 PM IST
अमर उजाला, पलवल
अमर उजाला, पलवल Updated Wed, 25 Sep 2013 11:36 PM IST
विज्ञापन
rally of BJP in Palwal on 2 oct.

महात्मा गांधी के जन्मदिवस पर पलवल के हुडा ग्राउंड में भाजपा विशाल रैली आयोजित करेगी। इस रैली को भाजपा के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन गडकरी संबोधित करेंगे।

विज्ञापन


शहीदों को सलाम और जवानों को पैगाम नाम से आयोजित इस रैली के संयोजक युवा भाजपा के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष यशबीर सिंह डागर होंगे।

यह जानकारी बुधवार को भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता दीपक मंगला ने यहां पत्रकार वार्ता के दौरान दी। भाजपा के प्रदेश प्रवक्ता ने बताया कि रेवाड़ी में आयोजित सैनिक सम्मान रैली से मिले अपार जनसमर्थन से भाजपा उत्साहित है।
विज्ञापन


जनभावनाओं को देखते हुए भाजपा पूरे प्रदेश में रैलियों का आयोजन कर रही है। इसी कड़ी में दो अक्टूबर को हुडा सेक्टर दो के ग्राउंड में रैली आयोजित की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि आज प्रदेश की जनता कांग्रेस के भ्रष्ट शासन से पूरी तरह दुखी हो चुकी है और केवल सभी की नजरें एक ही ओर नरेंद्र मोदी को निहार रही हैं।
इस रैली को भाजपा नेता नितिन गडकरी के अलावा, युवा भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुराग ठाकुर, भाजपा नेता सतपाल मलिक, भाजपा के प्रदेशाध्यक्ष रामविलास शर्मा सहित अनेक राष्ट्रीय व प्रदेश स्तर के नेता संबोधित करेंगे।


पत्रकार वार्ता के दौरान भाजपा के पलवल जिला प्रभारी मूलचंद शर्मा, जिलाध्यक्ष गिर्राज डागर, पूर्व जिलाध्यक्ष जवाहर सिंह सौरोत, भानीराम मंगला, राधेश्याम, धर्मबीर चौहान, पवन अग्रवाल, सत्यभान शर्मा, संजय भारद्वाज व गंगालाल गोयल सहित अनेक नेता मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed