फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rakshabandhan: Encroachment and jam increases in the festival

रक्षाबंधन : त्योहार में बढ़ जाता है अतिक्रमण और जाम

Fri, 20 Aug 2021 07:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 20 Aug 2021 07:06 PM IST
विज्ञापन
Rakshabandhan: Encroachment and jam increases in the festival
रेहडियों के कारण शहर में लगा हुआ जाम - फोटो : Palwal
पलवल। शहर के अंदर अतिक्रमण की समस्या तो काफी पुरानी है, लेकिन त्योहारों के मौके पर यह समस्या और बढ़ जाती है। रक्षाबंधन पर्व के नजदीक आते ही अतिक्रमण और जाम से पूरा शहर परेशान हो जाता है। दरअसल, जगह-जगह रेहड़ियों और टेंट में राखियां और मिठाइयां सजा दी जाती हैं। खरीदने वाले बेतरतीब खड़े हो जाते हैं जिससे बेशुमार भीड़ हो जाती है।
विज्ञापन

पिछले तीन दिन से यह समस्या अधिक बढ़ गई है। हालांकि, पुलिस अधीक्षक ने रक्षाबंधन पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए हैं, फिर भी पूरे दिन वाहन चालक परेशान नजर आए। पुराने जीटी रोड पर मीनार गेट से पुराने सोहना मोड़ तक रेहड़ी वालों का कब्जा है तो वहीं दुकानदार व कृषि उपकरण बेचने वाले अपना सामान सड़क पर रख देते हैं। कमेटी चौक से मीनार गेट तक पत्थर वालों ने कब्जा किया हुआ है। मीनार गेट पर फल व सब्जी की रेहड़ी लगी रहती है। वहीं दुकानदारों ने सामान बाहर सड़क तक फुटपाथों पर रखा हुआ है। उसके आगे फिर सब्जी की रेहड़ी वालों का व कृषि उपकरण बेचने वालों का कब्जा है। उससे आगे ट्रक मिस्त्रियों व दुकानदार बैठ जाते हैं। पुराने जीटी रोड पर हुडा चौक तक पूरा रोड अतिक्रमण का शिकार है।
विज्ञापन

अब लोगों ने राखियों व मिठाई के नाम पर टेंट लगा लिए हैं। यहां खरीदारी करने वाले और आसपास के लोग अपनी गाड़ियां खड़ी कर देते हैं। जिससे पैदल आने वालों को जगह नहीं मिल पाती है। खासकर आगरा चौक से लेकर जिला नागरिक अस्पताल के पास तक रेहड़ी ज्यादा लग गई हैं। मोड़ पर तो रेहड़ियों व मिठाई बेचने वालों ने सड़क को आधे तक घेर लिया है। जिससे शुक्रवार को पूरे दिन जाम लगा रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत का कहना है कि रक्षाबंधन पर यातायात व्यवस्था को दुरुस्त रखने के लिए सभी चौराहों पर पुलिस कर्मी तैनात कर दिए है। लोगों से भी अपील है कि वे भी वाहनों को लेन में चलाएं तथा जाम न लगने दें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed