फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   rajasthan police arrested a youth from chilli villege in hanitrap case

हनीट्रैप मामले में राजस्थान पुलिस ने चिल्ली के युवक को पकड़ा

Sun, 08 Mar 2020 09:33 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sun, 08 Mar 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
rajasthan police arrested a youth from chilli villege in hanitrap case
हनीट्रैप मामले में राजस्थान पुलिस ने चिल्ली के युवक को पकड़ा
विज्ञापन

हथीन। उपमंडल के गांव चिल्ली निवासी एक युवक को राजस्थान पुलिस ने हनीट्रैप मामले में गिरफ्तार किया है। इस मामले में एक युवती की अभी भी राजस्थान की अलवर जिला पुलिस को तलाश है। राजस्थान पुलिस के जांच अधिकारी विनोद सांवरिया ने बताया कि हथीन उपमंडल के गांव चिल्ली निवासी मुकीम पुत्र हारून को गिरफ्तार किया गया है। इसके एक साथी जुबेर रहीम पुत्र अब्दुल रहीम निवासी बादशाहपुर को पहले ही गिरफ्तार किया जा चुका है। वहीं गिरोह से जुड़ी एक युवती एवं अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है।हनीट्रेप मामले में फंसे अलवर जिले के गांव दाउदपुर निवासी एक युवक के मोबाइल फोन पर 4 फरवरी को एक युवती का मैसेज आया था। युवती ने अपने आप को औद्योगिक क्षेत्र भिवाड़ी का निवासी बताया और दोनों में बातचीत होने लगी। 7 फरवरी को युवती ने युवक को मिलने के लिए अलवर बस अड्डे पर बुलाया और दोनों कई जगह पर साथ घूमे। 19 फरवरी को उससे मिलने फिर युवती बस अड्डे पर आई। 25 फरवरी को युवती ने उसे शहर बुलाया और दोनों गुड़गांव आकर एक होटल में रुके। 27 फरवरी को युवती ने युवक को फिर बुलाया। युवक पहुंचा लेकिन युवती का मोबाइल बंद था। 29 फरवरी को युवक के पास एक महिला का फोन आया और बोली कि वह नूंह थाने से बोल रही है, युवती ने उसके खिलाफ दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कराया है। जुबेर ने मामले को निपटाने के लिए एक बैंक अकाउंट में 25 हजार रुपये डलवाए। जिसके बाद फिर 25 हजार रुपये की मांग की गई। जिस पर पीड़ित युवक ने राजस्थान पुलिस को सूचना दे दी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed