{"_id":"6a2db61edbb7035fb1028fdd","slug":"rain-sparks-hope-crowds-of-farmers-flock-to-buy-seeds-palwal-news-c-25-1-mwt1001-112781-2026-06-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: बरिश से जगी उम्मीद, बीज खरीदने उमड़ी किसानों की भीड़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: बरिश से जगी उम्मीद, बीज खरीदने उमड़ी किसानों की भीड़
विज्ञापन
खाद-बीज की दुकान पर किसानों की लगी भीड़।
संवाद न्यूज एजेंसी
पिनगवां। क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बाद जहां आम जन को भीषण गर्मी से राहत मिली है, वहीं क्षेत्र के अन्नदाताओं के चेहरों पर भी रौनक देखने को मिल रही है। बारिश की बूंदे गिरते ही किसानों में खुशी की लहर दौड़ गई है। नई उम्मीदों के साथ किसान खरीफ की फसलों की बुआई की तैयारियों में जुट गए हैं। शनिवार सुबह से ही पिनगवां के मुख्य बाजार में सरकारी व निजी बीज केंद्रों पर किसानों की भारी भीड़ देखने को मिली। हर कोई जल्द से जल्द उन्नत किस्म के बीज और खाद सुरक्षित कर लेना चाहता है, ताकि सही समय पर फसलों की बुआई की जा सके। अचानक बढ़ी मांग के कारण बीज विक्रेताओं ने भी तैयारियां पूरी कर ली हैं। दुकानदारों का कहना है कि प्रशासन और डीलरों के पास पर्याप्त मात्रा में उच्च गुणवत्ता वाले बीज उपलब्ध हैं, ताकि किसी भी किसान को परेशानी का सामना ना करना पड़े। शनिवार को बाजार में खाद-बीज लेने पहुंचे किसानों ने अमर उजाला से संवाद के दौरान कहा कि इस बार खरीफ फसल की बिजाई के अनुकूल मौसम है।
किसानों के चेहरों पर खुशी दिखाई दी और वे बोले कि अबकी बार खूब बरकत होगी। पिनगवां के मुख्य बाजार और अनाजमंडी रोड़ स्थित सरकारी व निजी खाद-बीज केंद्रों पर शनिवार को पैर रखने तक की जगह नहीं थी। अपनी बारी का इंतजार कर रहे किसानों के चेहरों पर खुशी साफ देखी जा सकती है। किसानों का कहना है कि इस बार मौसम शुरुआत से ही हमारा साथ दे रहा है, जिससे समय पर बुआई हो पा रही है।
कोट
इस बार अच्छी बारिश हुई है, जिससे जमीन में नमी बहुत बढ़िया है। यह समय बुआई के लिए सबसे उत्तम है। -तसलीम, बुबलहेड़ी
मौसम अनुकूल है। बाजरे और कपास की बीज लेने बाजार आए हैं। उम्मीद है इस बार पैदावार बहुत अच्छी होगी। -हाजी बसीर, हैबतका
बाजार में किसानों की भीड़ ज्यादा है, लेकिन अच्छी फसल के लिए इंतजार भी मंजूर है। बुआई के लिए यही सही समय है। -अयूब, बलई
बीज पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध हैं। कोशिश है कि सबको बिना परेशानी के समय पर बीज मिल सके। -रमेश बत्रा नंबरदार, खाद-बीज विक्रेता