फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rain exposes the municipality's sanitation system.

Palwal News: बारिश ने खोली नगरपालिका की सफाई व्यवस्था की पोल

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Tue, 28 Jul 2026 11:23 PM IST
विज्ञापन
Rain exposes the municipality's sanitation system.
पुनहाना नगर में भरा हुआ पानी।
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पुन्हाना। शहर में सफाई व्यवस्था के नाम पर भले ही नगरपालिका द्वारा अलग-अलग कार्यों के लिए अलग-अलग ठेके छोड़े गए हों। सड़कों की सफाई के लिए अलग ठेका, कूड़ा उठाने के लिए अलग ठेका तथा घर-घर से कूड़ा संग्रह (डोर-टू-डोर) के लिए अलग ठेका दिया गया है, लेकिन इसके बावजूद शहर की सफाई व्यवस्था पूरी तरह चरमराई हुई नजर आ रही है। नालों की समय पर सफाई नहीं होने और कूड़े का नियमित उठान न होने के कारण मंगलवार को हुई बारिश ने नगरपालिका प्रशासन के दावों और लाखों-करोड़ों रुपये के सफाई टेंडरों की वास्तविकता उजागर कर दी।
मंगलवार को हुई बारिश के बाद पुन्हाना शहर के अधिकांश हिस्सों में जलभराव की स्थिति बन गई। बॉयज स्कूल, अंबेडकर पार्क के समीप, जैन मंदिर के सामने वाला मार्ग, पुराना थाना रोड, आर्य समाज मंदिर मार्ग, मशीन चौक, सब्जी मंडी, मैन मार्केट, ब्राह्मण मोहल्ला और काशी चौक सहित कई स्थानों पर सड़कें पानी में डूब गईं। नालियों का गंदा पानी सड़कों पर फैल गया, जिससे लोगों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर बारिश का पानी और सीवर का गंदा पानी एक साथ जमा होने से पैदल चलना भी मुश्किल हो गया।
विज्ञापन

शहरवासियों का कहना है कि बिना बारिश के भी कई जगह नालियों का गंदा पानी सड़कों पर बहता रहता है। बारिश होने पर यही समस्या विकराल रूप धारण कर लेती है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था नहीं होने के कारण घंटों तक पानी सड़कों पर जमा रहा। इससे बाजारों में आने वाले ग्राहकों, दुकानदारों और राहगीरों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बारिश के दौरान सबसे अधिक परेशानी स्कूली बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं को उठानी पड़ी। स्कूल से लौटते बच्चों को गंदे पानी से होकर गुजरना पड़ा, जबकि बुजुर्गों और महिलाओं को जलभराव के बीच आवाजाही करने में काफी मुश्किलें आईं। कई दोपहिया वाहन पानी में बंद हो गए और वाहन चालकों को उन्हें धक्का लगाकर निकालना पड़ा। सब्जी मंडी और मैन मार्केट में दुकानों के सामने पानी भर जाने से व्यापार भी प्रभावित हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed