फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Rain exposed claims, waterlogging in place

बारिश ने खोली दावों की पोल, जगह-जगह जलभराव

Mon, 04 Jan 2021 10:20 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Rain exposed claims, waterlogging in place
पलवल। पिछले दो दिन से जारी बारिश ने नगर परिषद के दावों की पोल खोल दी। बारिश के कारण शहर में जगह-जगह जलभराव से लोगों को परेशानी उठानी पड़ रही है। कई स्थानों पर तो हालात बद से बदतर हो गए। स्थिति यह है कि लोगों के घरों में भी पानी भर रहा है।
विज्ञापन

शिव कॉलोनी में लोगों के घरों तक में पानी भर गया है, वहीं पुराना जीटी रोड़ इन दिनों तालाब बना हुआ है। राष्ट्रीय राजमार्ग पर हुए गड्ढों में पानी भरने से जाम से भी वाहन चालकों को जूझना पड़ रहा है। पहली बारिश में ही सीवरेज व्यवस्था ठप हो गई। पूरा दिन कर्मचारी सीवरेज को खोलने में जुटे रहे। दरअसल, राष्ट्रीय राजमार्ग पर एलिवेटेड पुल के निर्माण के कारण दोनों ओर नाले बंद पड़े हुए हैं। आस-पास की कॉलोनियां पहले ही जलभराव की समस्या से जूझ रही हैं। रविवार व सोमवार को हुई बारिश के बाद पुराना जीटी रोड़ पूरी तरह से पानी से लबालब हो गया है। इसके अलावा रेलवे रोड़, राष्ट्रीय राजमार्ग, माल गोदाम रोड, शिव कॉलोनी, कृष्णा कॉलोनी, तुहीराम कॉलोनी, किठवाड़ी पुल पार, मोहन नगर, कैलाश नगर व शमशाबाद में जलभराव होने से लोगों को परेशानी उठानी पड़ी।
विज्ञापन

वर्जन-
शिव कॉलोनी में पिछले लंबे समय से जलभराव की समस्या है। सड़क पर पानी भरा रहता है। बारिश होने पर स्थिति और खराब हो जाती है। लोगों के घरों तक में पानी पहुंच जाता है। बार-बार शिकायतों के बावजूद भी समस्या का हल नहीं किया जा रहा है। - सविता पाराशर, निवासी शिव कॉलोनी
विज्ञापन
विज्ञापन

माल गोदाम रोड पर जलभराव की समस्या लंबे समय से चली आ रही है। बारिश में यहां से निकलता तक दूभर हो जाता है। अधिकारियों से लेकर नेताओं तक समस्या के समाधान की गुहार लगाई है, लेकिन कोई समाधान नहीं हो रहा है। - मनीष जैन, निवासी माल गोदाम रोड

सफाई कर्मी नियमित नालियों व सीवरेज की सफाई कर रहे हैं। ज्यादा बारिश होने के कारण कुछ स्थानों पर जलभराव की समस्या हो गई थी, जिसका समाधान करवाया जा रहा है। - इंदू भारद्वाज, चेयरपर्सन नगर परिषद पलवल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed