फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Raiding in Baraut in Uttar Pradesh, six caught while performing false gender examination

उत्तर प्रदेश के बड़ंौत में छापा मारकर भ्रुण लिंग जांच करते छह पकड़े

Thu, 25 Mar 2021 11:36 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:36 PM IST
विज्ञापन
Raiding in Baraut in Uttar Pradesh, six caught while performing false gender examination
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बृहस्पतिवार को उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के बड़ौत में अवैध रूप से भ्रुण लिंग जांच करने वाले एक डायग्नोस्टिक सेंटर पर छापा मारकर छह लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों में एक पुरुष व पांच महिलाएं शामिल हैं, सभी आरोपी बागपत जिले के ही रहने वाले थे। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आरोपियों को स्थानीय पुलिस के हवाले कर दिया है।
विज्ञापन

जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि पिछले काफी समय से शिकायत मिल रही थी कि बड़ौत क्षेत्र में राणा डायग्नोस्टिक सेंटर पर अवैध रूप से गर्भवती महिलाओं का भ्रुण लिंग जांच किया जाता है। उसके अलावा गर्भपात भी कराया जा रहा है। उस केंद्र में पलवल जिले से काफी महिलाएं लिंग जांच कराने जाती हैं। शिकायतों के आधार पर पीएनडीटी एक्ट कमेटी के नोडल अधिकारी डॉ. प्रवीण कुमार के नेतृत्व में एक टीम तैयार की गई। टीम में ड्रग कंट्रोलर डॉ. कृष्ण कुमार, महिला चिकित्सक डॉ. प्रियंका शामिल थीं।
विज्ञापन

टीम ने बागपत पुलिस को साथ लेकर एक नकली ग्राहक को लिंग जांच के लिए 65 हजार रुपये देकर भेजा। सौदा फाइनल हुआ और ग्राहक बनाकर भेजे गए लोगों ने जैसे ही रुपये देकर लिंग जांच कराने के लिए तैयारी शुरू की, टीम ने पुलिस बल के साथ छापा मारकर मौके से एक पुरुष व पांच महिलाओं को गिरफ्तार कर लिया। टीम ने सेंटर से 28 एमटीपी किट, 100 मेस प्रोस्ट गोलियां व गर्भपात करने वाले उपकरण भी बरामद किए। टीम ने मौके पर ही मौजूद पुलिस की निगरानी में सेंटर को अल्ट्रासाउंड मशीन सहित सील कर दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed