फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Quarantine 23 people who returned from abroad

विदेशों से लौटे 23 लोग क्वारिंटन

Sat, 04 Dec 2021 11:24 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 04 Dec 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
Quarantine 23 people who returned from abroad
पलवल। कोरोना के नए वैरिएंट ओमिक्रॉन के बढ़ते खतरे को देख प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पूरी तरह से गंभीर हो गया है। ओमिक्रॉन के खतरे को देखते हुए नवंबर महीने में विदेश से लौटे करीब 23 लोगों को विभाग द्वारा अब क्वारंटीन कर उनकी जांच कराई जा रही है। हालांकि इन लोगों की कोरोना जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है, लेकिन उसके बावजूद स्वास्थ्य विभाग द्वारा उनकी पूरी निगरानी की जा रही है। साथ ही उन्हें अगले सात दिनों तक परिवार व आम लोगों से दूर रहने के लिए क्वारंटीन किया गया है। जिला सिविल सर्जन डॉ. ब्रह्मदीप सिंह ने बताया कि विदेशों से आए लोगों को विभाग की गहन निगरानी में रखा गया है।
विज्ञापन

तब से दक्षिणी अफ्रीका में ओमिक्रॉन से ग्रस्त मरीज मिले हैं, तब से भारत में भी सतर्कता बढ़ा दी है। कोरोना जांच फिर से बढ़ा दी गई। विदेशों से आने वाले लोगों को दिल्ली हवाई अड्डा के पास ही जांच कराने के साथ-साथ सात दिन के लिए क्वारंटीन किया जा रहा है। ऐसे ही पलवल के करीब 23 लोग अलग-अलग देशों से घूमकर नवंबर में भारत लौटे। उन लोगों को सात दिन के लिए दिल्ली में क्वारंटीन किया गया था।
विज्ञापन

22 की रिपोर्ट निगेटिव, एक अभी रुकी
पलवल आने के बाद जिला स्वास्थ्य विभाग ने भी 23 लोगों को क्वारंटीन कर दिया है। साथ ही कोरोना जांच के लिए उनके सैंपल लिए गए। 23 लोगों में से 22 लोगों की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आ चुकी है, जबकि एक की रिपोर्ट अब तक नहीं आई है। इन सबके बावजूद फिर से उन्हें सात दिन के लिए सुरक्षा के लिहाज से क्वारंटीन किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विदेशों से 23 लोग घूमकर लौटे हैं। इन सभी के सैंपल लेकर जांच कराई गई है। अब भी उन्हें विभाग की निगरानी में रखकर उनकी प्रतिदिन जांच कराई जा रही है। सुरक्षा के लिहाज से उन्हें परिवार के अन्य सदस्यों से भी दूर रखा जा रहा है। साथ ही पलवल आने के बाद जिन भी लोगों से वे मिले हैं, उनके भी सैंपल लेकर जांच कराई जा रही है।
- डॉ. ब्रह्मदीप सिंह, सिविल सर्जन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed