{"_id":"5727359e4f1c1bff7a5ccf88","slug":"putting-aside-the-rules-being-laid-down-sewer-lines","type":"story","status":"publish","title_hn":" नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही सीवर लाइन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नियमों को ताक पर रखकर बिछाई जा रही सीवर लाइन
ब्यूरो/अमर उजाला, पलवल
Updated Mon, 02 May 2016 04:43 PM IST
विज्ञापन
लाइन टूटी
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जन स्वास्थ्य विभाग द्वारा शहर में बिछाई जा रही सीवर लाइनों में नियमों को ताक पर रखकर कार्य हो रहा है। वार्ड छह में पूरे रास्तों को खोद दिया गया है। इससे लोगों का निकलना भी दूभर हो चुका है। करोड़ों की लागत से सीवर लाइन बिछाने का कार्य कई वर्ष से चल रहा है, जो कछुआ गति से हो रहा है।
विज्ञापन
सीवर लाइन के लिए कई साल पहले लगभग पांच करोड़ में ठेका छूटा था। इस राशि से पूरे शहर में सीवर लाइन लगाई जानी थी। कुछ कार्य तो काफी पहले हो चुका है, लेकिन कुछ आज तक बाकी है। सीवर लाइन बिछाते समय कंकरीट की परत का प्रावधान बताया गया है लेकिन ऐसा नहीं हो रहा है। लोगों का कहना है कि विभाग के अधिकारी हो रहे गलत कार्य को लेकर आंखें मूंदे हुए हैं। इससे सरकार को चूना लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
बेतरतीब ढंग से की जा रही खुदाई के कारण मकानों के धंसने की आशंका हो चली है। इससे कस्बे के लोगों में रोष व्याप्त है। लोगों ने विभाग से हस्तक्षेप की मांग की है, जिससे सही कार्य हो सके।
विज्ञापन
----
-अगर सही ढंग से कार्य नहीं हो रहा है, तो उसका निरीक्षण कर ठेकेदार के विरुद्ध कानूनी कार्रवाई होगी। गलत कार्य को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
-आर के गुप्ता, अभियंता जन स्वास्थ्य विभाग, हथीन।