फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Purchase of 2,05, 600 quintals of wheat in the district

जिले में हुई 2,05, 600 क्विंटल गेहूं की खरीद

Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 04 Apr 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Purchase of 2,05, 600 quintals of wheat in the district
पलवल। जिले की अनाज मंडियों में सोमवार को 2,05,600 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। जिले की केवल चांदहट मंडी में सोमवार को भी खरीद नहीं की गई। पिछले साल की तुलना में इस बार खरीद ठीक चल रही है। मंडी में गेहूं लेकर आ रहे किसानों के लिए पेयजल की व्यवस्था भी की गई है। ठहरने के लिए विश्रामगृह में कूलर, पानी, शौचालय तथा साफ-सफाई की व्यवस्था की हुई है।
विज्ञापन

जिले में सर्वाधिक गेहूं की खरीद सोमवार को होडल में की गई। होडल में 58000 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। हसनपुर में 46000 क्विंटल, पलवल में 43000 क्विंटल, खांबी में 34000 क्विंटल, बडौली व हथीन में 14,500-14,500 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई। मार्केट कमेटी के सचिव नरवीर गहलौत ने बताया कि मंडियों में गेहूं खरीद ठीक चल रही है। सरकारी एजेंसियों द्वारा जिन किसानों को गेट पास दिया जा रहा है, उनका गेहूं खरीदा जा रहा है। मंडी में किसानों को किसी तरह की दिक्कत नहीं आ रही है। आने वाले समय में किसानों का एक-एक दाना गेहूं खरीदा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed