फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Purchase of 17,300 quintals of wheat in Palwal Mandi

Palwal News: पलवल मंडी में 17,300 क्विंटल गेहूं की खरीद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Apr 2025 01:12 AM IST
विज्ञापन
Purchase of 17,300 quintals of wheat in Palwal Mandi
-28% नमी के कारण जिले की अन्य मंडियों में खरीद नहीं
विज्ञापन

-होडल, हसनपुर, खांबी सहित कई मंडियों में गेट पास कटे
-नमी अधिक होने के कारण नहीं खरीदा गेहूं का एक भी दाना

संवाद न्यूज एजेंसी

पलवल/होडल / हथीन। जिले की मंडियों में पहले दिन मंगलवार को पलवल मंडी में 17,300 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई, लेकिन दूसरी ओर 28 फीसदी नमी होने के कारण होडल, हसनपुर, खाम्बी सहित अन्य मंडियों में गेट पास काटे गए, लेकिन फसल की खरीद नहीं हो पाई। जबकि, गेहूं में नमी की मात्रा सिर्फ 12 फीसदी होनी चाहिए। होडल, हसनपुर और खाम्बी अनाज मंडी में किसानों की गेहूं फसल की खरीद करने के लिए पहुंचे खरीद एजेंसी के अधिकारियों ने जांच में 28 प्रतिशत नमी पाई, जिसके चलते फसल की खरीद नहीं हो पाई। हथीन मंडी में तो खरीद एजेंसी ही नहीं पहुंची, जिससे किसानों को परेशानी उठानी पड़ी।

वहीं, मंडियों में न्यूनतम समर्थन मूल्य से अधिक दामों पर किसानों ने अपनी गेहूं की फसल को निजी दुकानों पर बेचा। जिले में पलवल, होडल, हथीन, हसनपुर की अनाज मंडियों के अलावा छह अन्य मंडियों में सरकारी खरीद की जाती है, जिनमें खाम्बी, दीघोट, बड़ौली, चांदहट, धतीर व मंडकौला शामिल हैं। मार्केट कमेटी प्रशासन का कहना है कि उन्होंने सभी मंडियों में सफाई और अन्य जरूरी इंतजाम पूरे कर दिए हैं। पलवल में मंडी अधिकारियों ने सुबह ही खरीद एजेंसियों के अधिकारियों को किसानों की गेहूं फसल का मौके पर निरीक्षण करवाया, जिसमें नमी वाली गेहूं की ढेरियों को छोड़कर सूखे गेहूं की खरीद दोपहर बाद शुरू कर दी गई।
विज्ञापन


----------
कितने कटे गेट पास

होडल अनाज मंडी में 81 किसानों के लगभग 3,393 क्विंटल गेहूं की फसल के गेट पास काटे गए।

हसनपुर में 20 किसानों के 500 क्विंटल गेहूं की फसल गेट पास के द्वारा मंडी में पहुंची।

खाम्बी में पांच किसानों के 200 क्विंटल गेहूं की फसल मंडी में आई, लेकिन खरीद नहीं हुई।

पलवल अनाज मंडी में 338 गेट पास काटे गए, जिससे किसानों की 17,300 क्विंटल गेहूं की खरीद की गई।

-------------
हथीन मंडी में नहीं पहुंची खरीद एजेंसी

जानकारी के अनुसार, हथीन अनाज मंडी में खरीद के लिए गेहूं की फसल पहुंची, परंतु मंडी में कोई खरीद एजेंसी नहीं आई, जिससे किसानों को परेशानी हुई। किसान हरिसिंह, कल्लू, भोले आदि का कहना था कि वे अपनी फसल को कड़े परिश्रम के बाद मंडी लाए थे, लेकिन उनकी फसल की खरीद नहीं हो पाई।
विज्ञापन
विज्ञापन


------------
गेहूं की 30 हजार क्विंटल की आवक

हथीन। समर्थन मूल्य पर गेंहूँ खरीद के पहले दिन हथीन अनाज मंडी में कुल 30 हजार क्विंटल की आवक हुई। परन्तु खरीद शुरू नही हो पाई। खरीद के लिए एजेंसी हरियाणा वेयर हाउस का स्टाफ आया । तकनीकी कारणों के चलते गेंहूँ की खरीद नही की गई। खरीद एजेंसी ने मंगलवार को हथीन अनाज मंडी में 235 क्विंटल सरसों की खरीद की। अब रक्षा वेयर हाउस सरसों हथीन अनाज मंडी से 1957 क्विंटल की खरीद समर्थन मूल्य पर कर चुकी है। सरसों का समर्थन मूल्य 5950 प्रति क्विंटल है। संवाद
------------
क्या कहते हैं मंडी सचिव

गेहूं की खरीद को लेकर मार्केट कमेटी द्वारा बिजली, पानी और सफाई की व्यवस्था की गई है। उन्होंने किसानों से अपील की कि वे अपनी फसल को काटकर अच्छी तरह सुखाकर ही मंडी में लाएं। मंडी में आने वाले किसानों के गेट पास काटे जा रहे हैं और जहां संभव है, वहां खरीद शुरू कर दी गई है।

मनदीप राणा, मार्केट कमेटी के सचिव

-------------
जिला उपायुक्त डॉ. हरीश कुमार वशिष्ठ ने किसानों से अपील करते हुए कहा कि फसल का एक-एक दाना खरीदा जाएगा, लेकिन जल्दबाजी में नमी वाली फसल को मंडी न लाएं। फसल को पूरी तरह सुखाने के बाद ही किसान मंडी पहुंचे। जिन मंडियों में खरीद नहीं हो पाई है, वहां जल्द ही खरीद शुरू करवाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed