फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   punjabi singer rupinder handa boosts farmer

पंजाबी गायिका रूपिंदर हांडा ने धरना स्थल पर पहुंचकर बढ़ाया किसानों का जोश

Wed, 30 Dec 2020 11:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 30 Dec 2020 11:51 PM IST
विज्ञापन
punjabi singer rupinder handa boosts  farmer
पंजाबी गायिका रूपिंदर हांडा ने धरना स्थल पर पहुंचकर बढ़ाया किसानों का जोश
विज्ञापन

पलवल। कृषि कानूनों के विरोध में दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग पर किसानों का धरना 28वें दिन भी जारी रहा। बुधवार को धरने को सहरावत पाल ने समर्थन दिया। अन्य पालों से हजारों किसान भी पहुंचे। यहां सहरावत पाल के ही 11 किसानों ने भूख हड़ताल की। धरने की अध्यक्षता सहरावत पाल के दानवीर शर्मा ने की। इस दौरान ‘जय जवान-जय किसान’ के नारे गूंजते रहे। धरनास्थल पर लंगर सेवा सुव्यवस्थित चलती रही। केएमपी-केजीपी इंटरचेंज पर चल रहे धरने में किसानों की संख्या बढ़ती जा रही है। 52 पाल की ओर से महापंचायत के निमंत्रण भेजने का काम किया जा रहा है। 52 पाल के अध्यक्ष अरुण जेलदार के नेतृत्व में जल्द ही महापंचायत की तिथि निर्धारित की जा सकती है। धरने को किसान नेता रतन सिंह सौरोत, केपी सिंह, रूपराम तेवतिया, इनेलो नेता महेंद्र सिंह चौहान, कुल्लू चौहान, रवि तेवतिया, अध्यापक नेता महेंद्र चौहान आदि ने संबोधित किया।
उधर, ‘पेचा दिल्ली नाल अडया पेया, पारा जट्टा दा भी चढ्या पेया’ जैसे गीतों से किसानों में जोश भरने वाली पंजाबी गायिका रूपिंदर हांडा बुधवार को धरनास्थल पर पहुंचीं। उन्होंने कहा कि करीब डेढ़ माह से विभिन्न राज्यों से आए किसान दिल्ली के चारों ओर सड़कों पर हैं। कड़ाके की ठंड में किसान अपने हक की लड़ाई लड़ रहे हैं और सरकार रवैया नहीं बदल रही है। आए दिन वार्ता रखती है, परंतु किसानों की मांगें नहीं मानी जा रही हैं। जब तक सरकार कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, किसान सड़कों से हटने को तैयार नहीं हैं। मैं हर परिस्थिति में किसानों के साथ हूं। उन्होंने कई किसानों को जूते, जर्सी, गरम कपड़े, स्वेटर आदि बांटे।
विज्ञापन

इस बीच, सहरावत पाल की तरफ से गांव गहलब के किसानों ने क्रमिक भूख हड़ताल भी रखी। राजेश सहरावत, बिक्रम पहलवान, भूपेंद्र, ब्रह्मजीत, हरवंश, अतर सिंह, मुकेश, राजू, मूली, कल्लू, विजयपाल, राजेंद्र, नैन सिंह व मुकेश भूख हड़ताल पर बैठे। पाल की तरफ से लंगर के लिए 61 हजार रुपये की खाद्य सामग्री भेंट की गई। गांव चांदहट ने किसानों को ठंड से बचाने के लिए एक ट्रॉली ईंधन पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आंदोलन को लेकर जिले के किसान अब पूरे आक्रोश में हैं। धरने पर बैठे किसानों को जिले में किसान का बच्चा-बच्चा समर्थन दे रहा है। किसान किसी के बहकावे में नहीं आएगा।

- राजेश सहरावत, किसान गहलब
सहरावत पाल की तरफ से किसानों ने आंदोलन को समर्थन दिया है। किसान आंदोलन के लिए जो भी सहयोग चाहिए, उसके लिए सहरावत पाल के किसान हर तरह से आगे रहेंगे।
- भूपेंद्र सहरावत, किसान गहलब
बृहस्पतिवार को किसान केजीपी-केएमपी पर ट्रैक्टर रैली निकालेंगे। सरकार को किसानों की मांगें माननी होंगी। आज भी किसानों की मांगें नहीं मानी गईं तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
- महेंद्र चौहान, किसान व अध्यापक नेता
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed