फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Pump workers attacked with sticks

पम्प कर्मियों पर किया लाठी डंडों हमला

Sat, 26 Feb 2022 11:38 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 26 Feb 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
Pump workers attacked with sticks
होडल। राष्ट्रीय राजमार्ग करमन बार्डर स्थित हंस फिलिंग स्टेशन पर बगैर पैसे दिए थ्री व्हीलर में सीएनजी भरवाने के मामले को लेकर युवकों ने पंप कर्मियों पर लाठी, डंडों और सरियों से हमला कर दिया। जिसमें पांच पंप कर्मी घायल हो गए। घटना के बाद सभी घायलों को सरकारी अस्पताल में उपचार के लिए लाया गया। जहां डाक्टरों उनकी गंभीर हालत को देखते हुए जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया है।
विज्ञापन

पंप मैनेजर धर्मेंद्र ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि शनिवार की सुबह लगभग पौने दस बजे सेल्समैन गोविंद सिंह पंप पर सीएनजी भरने का कार्य कर रहा था। उसी दौरान एक थ्री व्हीलर चालक सीएनजी भरवाने पहुंचा ओर सेल्समैन उससे पूछा कि कितने की गैस डालनी है तो चालक ने सेल्समैन के साथ गाली गलौच करनी शुरू कर दी और कहा कि तू टंकी भी फुल करेगा और पैसे भी देगा। जिस पर सेल्समैन ने बगैर पैसे के गैस देने से मना कर दिया और चालक वहां से चला गया। थोड़ी देर बाद ही थ्री व्हीलर चालक 10-15 नकाबपोश युवकों के साथ पंप पर पहुंचा और पंप कर्मी नेतराम, गोविंदराम, भगवत दयाल, राजकुमार व मुरारी पर लाठी, डंडों और सरियों से हमला कर दिया, जिसमें वह घायल हो गए। शिकायत में बताया कि कुछ युवकों हथियार दिखाकर कर्मचारी को गोली मारने की धमकी दी। मैनेजर ने आरोप लगाया है कि उक्त युवक जाते समय कर्मचारियों की जेब में रखे बिक्री के लगभग एक लाख रुपये भी निकाल कर ले गए और जाते समय धमकी दी कि अगर आगे से थ्री व्हीलर में फ्री में सीएनजी नहीं दी तो जान से मार देंगे। इस घटना के बाद सभी घायलों को अस्पताल में ले जाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed