फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   pulse polio movement

पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए बैठक कर तैयार की रूपरेखा

Fri, 17 Jan 2020 09:51 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 17 Jan 2020 09:51 PM IST
विज्ञापन
pulse polio movement
पलवल में पल्स पोलियो अभियान के बारे में जानकारी देते जिला सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा। - फोटो : Palwal
पलवल। जिला स्वास्थ्य विभाग द्वारा 19 जनवरी को आयोजित होने वाले पल्स पोलियो अभियान की सफलता के लिए शुक्रवार को बैठक हुई। इसमें इस बार ईंट भट्टों पर जाकर मजदूरों के बच्चों को पोलियो दवा पिलाने पर ज्यादा फोकस करने का निर्णय लिया गया। जिला सिविल सर्जन डॉ. प्रदीप शर्मा ने बताया कि इस बार जिले में एक लाख, 85 हजार, 821 बच्चों को पोलियो दवा पिलाने का लक्ष्य रखा गया है।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में इस बार बच्चों को पोलियो दवा पिलाने के लिए 925 टीमें बनाई गई हैं। ये सभी टीमें 19 जनवरी को घर-घर व भट्टों पर जाकर बच्चों को दवा पिलाने का काम करेंगी। उसके बाद जो बच्चे दवा पीने से वंचित रह जाएंगे, उन्हें अगले दो दिन भी दवा पिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि अभियान को सफल बनाने के लिए बनाई गई टीमों को ड्यूटी सौंप दी गई हैं तथा उन्हें पोलियो बूथ बनाने के लिए स्थानों की जानकारी दे दी गई है। समाजसेवी संस्थाओं से भी संपर्क कर अभियान में सहयोग करने की अपील की गई है। उन्होंने बताया कि अभियान को लेकर बैनर, पोस्टरों व अन्य संसाधनों से प्रचार किया जा रहा है, ताकि लोगों को जानकारी हो सके कि 19 जनवरी को पोलियो दवा पिलाई जाएगी।
विज्ञापन

डॉ. शर्मा ने बताया कि इसके अलावा मिशन इंद्रधनुष पर भी विभाग का पूरा फोकस है। दो चरण पूरे हो चुके हैं तथा मिशन इंद्रधनुष के तहत टीकाकरण अभियान बेहतर रहा है। आगे के चरणों में भी टीकाकरण पर पूरा ध्यान दिया जाएगा। इस अवसर उप जिला सिविल सर्जन डॉ. रेखा सिंह, डॉ. योगेश, डॉ. सुमनलता, जिला पीआरओ डॉ. सुषमा चौधरी विशेष रूप से उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed