फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Public welfare fairs to be held until September 30.

Palwal News: 30 सितंबर तक लगेंगे लोक कल्याण मेले

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Wed, 02 Sep 2026 11:52 PM IST
विज्ञापन
Public welfare fairs to be held until September 30.
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

पलवल। डीएमसी मनीष शर्मा ने बताया कि पीएम स्वनिधि योजना के तहत जिले में 1 से 30 सितंबर तक विशेष अभियान चलाया जा रहा है। इसके तहत नगर परिषद पलवल सहित जिले के सभी शहरी क्षेत्रों और पृथला ब्लॉक के बघौला सेंसर टाउन में विशेष कैंप एवं लोक कल्याण मेलों का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि अभियान के दौरान पात्र पथ विक्रेताओं को चरणबद्ध तरीके से कार्यशील पूंजी ऋण उपलब्ध कराया जाएगा। इसके अलावा पथ विक्रेताओं को क्रेडिट कार्ड के लिए आवेदन करवाने के साथ उनकी और उनके परिवारों की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग की जाएगी। अभियान के तहत मंगलवार को पीएनबी बैंक में लोक कल्याण मेला लगाया गया। इसमें तीन पथ विक्रेताओं को 15-15 हजार रुपये का ऋण स्वीकृत किया गया, जबकि सात पथ विक्रेताओं की सामाजिक-आर्थिक प्रोफाइलिंग की गई। वहीं बुधवार को नगर परिषद पलवल में लोक कल्याण मेले का आयोजन किया गया, जिसमें पथ विक्रेताओं को योजना की जानकारी देने के साथ विभिन्न सुविधाओं से जोड़ा गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed