{"_id":"7d18a6f9ee65342a00dcad8e044a64f8","slug":"public-wants-improvement","type":"story","status":"publish","title_hn":"सत्ता में बदलाव चाहती है देश की जनता: जनरल वीके सिंह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सत्ता में बदलाव चाहती है देश की जनता: जनरल वीके सिंह
अमर उजाला, पलवल
Updated Sun, 10 Nov 2013 11:18 PM IST
विज्ञापन
देश हित में आज सत्ता परिवर्तन की जरूरत है और देश की जनता कुछ भी करने में सक्षम है। यह बात पूर्व जनरल वीके सिंह ने गांव असावटी में आयोजित निजी धार्मिक कार्यक्रम के मौके पर लोगों को संबोधित करते हुए कही।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि देश हित में जनता को जाति व धर्म से ऊपर उठकर देश लूटने वाले नेताओं को उखाड़कर फेंकना होगा। आज राजनीति में कुछ लोग देश को दोनों हाथों से लूटने में जुटे हुए हैं। वक्त आ गया है कि ऐसे नेताओं को इस देश की सत्ता से उखाड़कर फेंक दें। वे किसी राजनैतिक पार्टी के लिए वोट नहीं मांग रहे बल्कि देश की सत्ता से भ्रष्ट लोगों को दूर भगाने का प्रयास कर रहे हैं।
विज्ञापन
जो नेता देश की जनता को धर्म व जाति के नाम पर बांटकर राजनीति कर रहे है उनसे सावधान रहें। इस मौके पर भाजपा नेता नैनपाल रावत, यशपाल, कंवर नरेंद्र सिंह, सुखबीर सिंह, धर्मपाल, कर्ण पहलवान व कुलदीप कौशिक सहित भारी संख्या में लोग मौजूद थे।
विज्ञापन