फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   PTM will be held in government schools today, communication with parents before holidays

Palwal News: आज राजकीय स्कूलों में होगी पीटीएम, छुट्टियों से पहले अभिभावकों से संवाद

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sat, 31 May 2025 12:05 AM IST
विज्ञापन
PTM will be held in government schools today, communication with parents before holidays
हथीन। जून में शुरू होने वाली गर्मियों की छुट्टियों से एक दिन पहले 31 मई को सभी राजकीय स्कूलों में पीटीएम (पैरेंट्स-टीचर्स मीटिंग) का आयोजन किया जाएगा। इस दिन अभिभावकों को छात्रों को दिए गए गृह कार्य के बारे में विस्तार से जानकारी दी जाएगी। यह गृह कार्य निपुण हरियाणा और एनसीएफ-एफएस पर आधारित होगा, जिसमें बच्चों की रचनात्मकता, जिज्ञासा और अनुभवात्मक शिक्षा पर जोर रहेगा।
विज्ञापन


पीटीएम के दिन सभी खंड शिक्षा अधिकारी व क्लस्टर प्रमुख संबंधित स्कूलों का निरीक्षण करेंगे। विद्यालयों में कोई अन्य शैक्षणिक गतिविधि नहीं होगी, पूरा ध्यान पीटीएम पर केंद्रित रहेगा। बाल वाटिका से लेकर कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों के लिए यह विशेष संवाद बैठक आयोजित की जाएगी। जिला शिक्षा अधिकारी अशोक बघेल ने बताया कि सभी सीआरसी प्रभारियों और स्कूल प्रमुखों को निर्देश जारी किए जा चुके हैं। साथ ही हर विद्यालय को गूगल फॉर्म भरना अनिवार्य होगा। पीटीएम के जरिए शिक्षक-अभिभावक मिलकर छात्रों के सर्वांगीण विकास पर मंथन करेंगे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed