Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Protecting the Constitution is the duty of every citizen: SP

संविधान की रक्षा करना हर नागरिक का कर्तव्य : एसपी

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Fri, 27 Nov 2026 02:10 AM IST
विज्ञापन
Protecting the Constitution is the duty of every citizen: SP
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन




पलवल।
संविधान दिवस के अवसर बुधवार को जिला पुलिस मुख्यालय में शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। पुलिस अधीक्षक दीप्ति गर्ग ने पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों और सिविल स्टाफ को भारतीय संविधान की उद्देशिका का वाचन करते हुए संविधान के प्रति निष्ठावान रहने और राष्ट्र की एकता व अखंडता बनाए रखने की शपथ दिलाई।


एसपी ने कहा कि संविधान ही देश की वास्तविक पहचान है। यह देश की राजनीतिक और सामाजिक व्यवस्था का आधार होने के साथ नागरिकों समानता, न्याय और स्वतंत्रता का अधिकार प्रदान कराता है। उन्होंने कहा कि संविधान विधायिका, कार्यपालिका और न्यायपालिका की शक्तियों एवं जिम्मेदारियों को निर्धारित करता है। एसपी ने कहा कि संविधान निर्माताओं के आदर्शों और मूल्यों को बनाए रखना प्रत्येक नागरिक का दायित्व है। इसी क्रम में जिले के सभी थानों और चौकियों में भी प्रभारियों के नेतृत्व में पुलिसकर्मियों ने संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed