फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Proper care provides more production: Dr. Malik

समुचित देखभाल से मिलता है ज्यादा उत्पादन : डॉ. मलिक

Fri, 01 Jan 2021 12:15 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jan 2021 12:15 AM IST
विज्ञापन
Proper care provides more production: Dr. Malik
होडल। गांव बेढ़ा पट्टी में बृहस्पतिवार को रबी की प्रमुख तिलहनी फसल को लेकर किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। कृषि विशेषज्ञ डॉ. महावीर मलिक ने किसानों को समुचित देखभाल करने और अच्छे उत्पादन के संबंध में जानकारी दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि जिले में लगभग 3 हजार हेक्टेयर में सरसों बोई गई है। न्यूनतम समर्थन मूल्य 4650 रुपये प्रति कुंतल है। राया सरसों में गेहूं की तुलना में आधे उर्वरकों व एक चौथाई मात्रा में सिंचाई के पानी से ही भरपूर पैदावार ली जा सकती है। गोष्ठी की अध्यक्षता प्रगतिशील किसान दौलतराम व संचालन राजू व धर्म सिंह ने किया। उन्होंने कहा कि इस समय सरसों की फसल फूल आने व फलियां बनने की अवस्था में हैं। फूल आते समय यदि सिंचाई नहीं कर पाए, तो सिंचाई अवश्य कर दे। राया सरसों में 35 किलो यूरिया प्रति एकड़ डालना चाहिए। गंधक डालने से तेल की मात्रा व पैदावार भी बढ़ती है। फलियां बनते समय पाला पड़ रहा हो, तो हल्की सिंचाई अवश्य कर दें। इस मौके पर शीशराम, रतन सिंह, मुखराम, बुधराम, देवी सिंह, प्रकाश, उदय सिंह, भजनलाल, अजीत आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed