Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Preparations underway to set up two 220 kV substations; expected to bring relief

Palwal News: 220 केवी के दो सब स्टेशन लगाने की तैयारी, मिलेगी राहत

Amar Ujala Bureau अमर उजाला ब्यूरो
Updated Sun, 29 Nov 2026 12:11 AM IST
विज्ञापन
Preparations underway to set up two 220 kV substations; expected to bring relief
रेवासन सब स्टेशन 31 दिसंबर तक चालू करने का लक्ष्य, उजिना में भी 220 केवी स्टेशन की तैयारी
विज्ञापन

पुन्हाना में नई डिवीजन और पिनगवां में बनेगी सब-डिवीजन
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में बिजली आपूर्ति की पुरानी समस्याओं को दूर करने और ग्रामीण क्षेत्रों में निर्बाध बिजली उपलब्ध कराने के लिए बिजली निगम ने बड़े स्तर पर आधारभूत ढांचे को मजबूत करने की तैयारी की है। रेवासन और उजिना में 220 केवी के सब स्टेशन स्थापित होने से जिले के बिजली नेटवर्क को मजबूती मिलेगी। खास बात यह है कि रेवासन में निर्माणाधीन 220 केवी सब स्टेशन को 31 दिसंबर तक चालू करने का लक्ष्य रखा गया है। इससे लंबी बिजली लाइनों पर निर्भरता घटेगी और बार-बार होने वाले ब्रेकडाउन से राहत मिलने की उम्मीद है।

दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम के कार्यकारी अभियंता कुलदीप यादव ने बताया कि वर्तमान में उजिना और घासेड़ा के 33 केवी सब स्टेशनों को करीब 40 किलोमीटर लंबी लाइन के माध्यम से 220 केवी पचगांव से बिजली आपूर्ति की जा रही है। लंबी लाइन के कारण फॉल्ट आने पर मरम्मत और आपूर्ति बहाल करने में अधिक समय लगता है। रेवासन सब स्टेशन चालू होने के बाद इन दोनों सब स्टेशनों को 220 केवी रेवासन से बिजली मिल सकेगी। इससे पचगांव सब स्टेशन पर बढ़ते लोड और ओवरलोडिंग की समस्या भी कम होगी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उजिना में प्रस्तावित 220 केवी सब स्टेशन की फिजिबिलिटी रिपोर्ट उच्च अधिकारियों को भेजी जा चुकी है। इसके बनने से आसपास के करीब आठ 33 केवी सब स्टेशनों को जोड़ने की योजना है। इसके अलावा उजिना में नया पावर ट्रांसफार्मर लगाया जा चुका है, जबकि घासेड़ा में ट्रांसफार्मर स्थापित करने का कार्य जारी है। 66 केवी पुनहाना सब स्टेशन पर अतिरिक्त वीसीबी और पावर ट्रांसफार्मर लगाने की प्रक्रिया भी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रशासनिक ढांचे को मजबूत करने के लिए पुनहाना में नई बिजली डिवीजन की साइट फाइनल कर स्वीकृति के लिए भेजी गई है। पिनगवां में नई सब-डिवीजन बनाने की प्रक्रिया जारी है। नई और बिछौर के बीच प्रस्तावित 33 केवी सब स्टेशन की भूमि की उपयुक्तता रिपोर्ट भी भेजी जा चुकी है।

समय पर बिजली बिल जमा करने की अपील
कार्यकारी अभियंता ने उपभोक्ताओं से बकाया बिजली बिल समय पर जमा कराने की अपील करते हुए कहा कि बिलों में त्रुटि होने पर संबंधित एसडीओ कार्यालय में शिकायत करें। बिजली चोरी और बकाया बिलों के मामलों में नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। निगम का प्रयास बेहतर बुनियादी ढांचे के साथ उपभोक्ताओं को गुणवत्तापूर्ण बिजली उपलब्ध कराना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed