{"_id":"5e25dbe48ebc3e7d69635f19","slug":"power-employee-protest-against-mla-palwal-news-noi4869655164","type":"story","status":"publish","title_hn":"विधायक के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विधायक के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी
विज्ञापन
होडल में बिजली कर्मचारी विधायक के खिलाफ प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : Palwal
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विधायक के खिलाफ बिजली कर्मचारियों ने की नारेबाजी
होडल। तबादलों के विरोध को लेकर बिजली कर्मचारियों का धरना प्रदर्शन सोमवार को आठवें दिन भी जारी रहा। इस दौरान उन्होंने विधायक जगदीश नायर के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। वहीं दूसरी ओर इस धरना-प्रदर्शन की वजह से करीब एक सप्ताह से विभागीय कार्यालयों का कामकाज ठप पड़ा हुआ है।
प्रदर्शन की अध्यक्षता मंडकोला सब यूनिट प्रधान गोपाल व संचालन प्रदीप सैनी ने किया। इस अवसर पर कर्मचारियों ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक विधायक के दबाव में विभाग द्वारा किए गए तबादलों को रद्द नहीं किया जाएगा, तब तक सभी डिवीजनों के कर्मचारी धरने पर बैठे रहेंगे। ऐसे में विभाग का जो भी काम प्रभावित हो रहा है, उसकी जिम्मेदारी अधिकारियों की होगी। संबोधित करते हुए यूनिट प्रधान उदयवीर सौरोत, वित्त सचिव नरेंद्र सौरोत व जितेंद्र ने बताया कि प्रदेश सरकार व बिजली निगम मैनेजमेंट के आदेशों का विभागीय कर्मचारी पूरी ईमानदारी के साथ पालन करते हैं, लेकिन क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि बिजली कर्मचारियों को इस अभियान से रोक रहे हैं। यूनियन ने विधायक जगदीश नायर के इस व्यवहार की जानकारी उच्च अधिकारियों को भी दे दी है। उन्होंने कहा कि आज निगम के कर्मचारी भय के साए में जी रहे हैं। ऐसे हालात में उपभोक्ताओं को बेहतर सेवा नहीं दे पाएंगे। इस मौके पर लक्ष्मण सिंह, हरीश, भरत सिंह, वेद प्रकाश, राजेंद्र शर्मा, भगवान सिंह, गणेश, दिनेश, नरेश रावत, राजवीर, ओमप्रकाश, लख्मीचंद, टेकचंद बघेल, कुलदीप, पवन, मोहन सिंह ,मनीराम, शेरसिंह आदि मौजूद रहे।