फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Posted on Rohingya then ordered to leave the village

Palwal News: रोहिंग्या पर पोस्ट डाली तो सुनाया गांव छोड़ने का फरमान

Wed, 16 Aug 2023 11:18 PM IST
नोएडा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Updated Wed, 16 Aug 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Posted on Rohingya then ordered to leave the village
- घर में घुसकर मारपीट और तोड़फोड़ की, जान से मारने की धमकी भी दी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। ब्रजमंडल यात्रा के दौरान हुई नूंह हिंसा की आग अभी रह-रहकर सुलग रही है। अब एक मुस्लिम बहुल गांव में एक परिवार पर जानलेवा हमला कर गांव छोड़ने का फरमान सुना दिया गया। पीड़ित ने फेसबुक पर रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता न देने का समर्थन संबंधित एक पोस्ट डाली थी। मुंडकटी थाना पुलिस ने तीन नामजद सहित अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। गांव पौंडरी में हुई सर्वजाति हिंदू महापंचायत के दौरान भड़काऊ भाषण देने का मुकदमा हथीन थाना पुलिस ने दर्ज किया है। हालांकि मुकदमे किसी को नामजद नहीं किया गया है। इसके अलावा संयुक्त किसान मोर्चा ने जाट धर्मशाला में बैठक आयोजित कर आपसी भाईचारा कायम रखने के लिए सख्त कदम उठाने का निर्णय लिया है।
पोस्ट के बाद किया घर पर हमला
पलवल। रोहिंग्या मुसलमानों को भारत की नागरिकता न देने की पोस्ट फेसबुक पर डालना युवक को भारी पड़ गया। मुंडकटी थाना प्रभारी सचिन कुमार के अनुसार गांव सराय निवासी दीपक ने शिकायत दर्ज कराई है कि 15 अगस्त मंगलवार की दोपहर बाद करीब साढ़े चार बजे वह घर पर मौजूद था। उसी दौरान गांव निवासी दिलशाद, इरशाद व जहीर अपने परिवार सहित हाथों में लाठी, डंडा, फरसा और देशी कट्टा से लैस होकर उसके घर में घुस आए और आते ही तोड़फोड़ शुरू कर दी। विरोध करने पर आरोपियों ने उसके व उसके परिजनों के साथ निर्दयता से मारपीट की। आरोपियों ने धमकी देते हुए कहा कि या तो गांव छोड़, वरना जान से खत्म कर देंगे। शिकायत में कहा गया कि गांव में हिंदू परिवारों की संख्या कम है, इसलिए उन पर बार-बार हमला किया जाता है तथा उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है। दीपक ने बताया कि उसने 14 अगस्त को करीब साढ़े तीन बजे रोहिंग्या मुसलमानों को नागरिकता देने की याचिका को लेकर एक पोस्ट फेसबुक पर डाली थी, जिसमें उसे किसी धर्म के बारे में कोई टिप्पणी नहीं की थी। पुलिस ने शिकायत के आधार पर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही है।
विज्ञापन

सर्वजाति हिंदू महापंचायत में नफरती भाषण देने पर मुकदमा दर्ज

हथीन। 13 अगस्त को हथीन के गांव पौंडरी-नौरंगाबाद में आयोजित सर्व जाति हिंदू महापंचायत में आपत्तिजनक नफरती भाषण देने एवं दो समुदायों के बीच शत्रुता पैदा करने एवं सद्भाव बिगाड़ने की धाराओं में केस दर्ज किया है। यह केस पुलिस ने स्वयं संज्ञान लेकर अज्ञात के खिलाफ दर्ज किया है। हथीन थाना में मुकदमा मंडकौला पुलिस चौकी प्रभारी सचिन की तहरीर पर दर्ज किया गया है। जांच अधिकारी नसीब खान ने बताया कि केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। सूत्रों के मुताबिक 13 अगस्त को महापंचायत के आयोजन के समय पुलिस प्रशासन ने वीडियोग्राफी कराई थी। वीडियोग्राफी की जांच के बाद कुछ अंश आपत्तिजनक पाए गए। इस आधार पर केस दर्ज किया गया है। पुलिस सूत्रों के अनुसार वीडियोग्राफी में आपत्तिजनक वाक्यों में शामिल लोगों की पहचान करने का प्रयास किया जा रहा है। उनके नाम व पते मालूम किए जा रहे हैं। इस बारे में आयोजन से जुड़े लोगों से जानकारी एकत्रित करने का प्रयास किया जा रहा है। अभी तक पुलिस ने आरोपी के रूप में किसी भी नाम का खुलासा नही किया है। जांच अधिकारी का कहना है कि जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

महापंचायत के आयोजन से जुड़े एवं प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य एवं गो सेवा आयोग के सदस्य सुरेंद्र प्रताप आर्य ने कहा कि केस दर्ज होने से वे विचलित नहीं हैं। महापंचायत के मामले में पुलिस जांच में सब सच्चाई सामने आ जाएगी। उन्होंने कहा कि वे भारतीय संविधान में विश्वास रखते हैं। न्यायिक प्रक्रिया पर भी भरोसा है। भाजपा के वरिष्ठ नेता मोतीराम शर्मा ने कहा कि मामला दर्ज होने से वे भयभीत नहीं है। पुलिस चाहे तो महापंचायत में शामिल हुए लोगों को गिरफ्तार कर ले। वे गिरफ्तारी से नहीं डरते।

हाइकोर्ट के वकील मैनुद्दीन मंगरिया ने बताया कि पुलिस ने इस मामले में आईपीसी की धारा 153ए एवं 505 एवं 505ए में दर्ज किया है। इन धाराओं में आरोप साबित होने पर तीन साल तक के कारावास या जुर्माना या दोनों का प्रावधान है।
सामाजिक सौहार्द बनाने के लिए सद्भावना पंचायत पर हुई चर्चा
पलवल। बीती 31 जुलाई को ब्रज मंडल शोभा यात्रा के दौरान नूंह में हुई हिंसा व सांप्रदायिक दंगे को लेकर मंगलवार को जाट धर्मशाला में बैठक का आयोजन किया गया। संयुक्त किसान मोर्चा व ट्रेड यूनियनों के तत्वावधान में आयोजित बैठक में शांति स्थापित करने के लिए सख्त कदम उठाने के निर्णय लिए गए। चौहान पाल के पंच जय नारायण की अध्यक्षता में हुई बैठक का संचालन किसान मोर्चा के वरिष्ठ नेता महेंद्र सिंह चौहान ने किया। बैठक में कहा गया कि नूंह हिंसा के बाद पलवल, सोहना, गुरुग्राम, बादशाहपुर, बल्लभगढ़, फरीदाबाद, होडल शहरों के अंदर हुई तोड़फोड़ आगजनी के मारपीट की घटनाओं के बाद तथा पौंडरी गांव के अंदर हुई तथाकथित हिंदू पंचायत के बाद दक्षिणी हरियाणा तथा प्रदेश के अंदर तनावपूर्ण माहौल पैदा हो गया है। क्षेत्र के अंदर शांति, सद्भाव, अमन और आपसी भाईचारा स्थापित करने के लिए एक सद्भावना पंचायत का आयोजन किया जाएगा। बैठक के अंदर नूंह हिंसा के बाद मारे गए सभी व्यक्तियों के लिए दो मिनट का मौन धारण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

किसान मोर्चा के नेता मास्टर महेंद्र सिंह चौहान व धर्म चंद घुघेरा ने कहा कि क्षेत्र के अंदर अमन, भाईचारा बनाने के लिए एक सद्भावना पंचायत का आयोजन किया जाए, जिसके लिए किसान मोर्चा के नेता 17 व 18 अगस्त को पालों के पंचों से संपर्क करेंगे। फरीदाबाद से आए हुए ट्रेड यूनियन काउंसिल के नेता वीरेंद्र डंगवाल और हुकम चंद बैनीवाल ने किसान मोर्चा के नेताओं को आश्वासन दिया ट्रेड यूनियन काउंसिल सद्भावना पंचायत में सभी प्रकार का सहयोग करेंगी। बैठक में किसान मोर्चा, पालों व ट्रेड यूनियन के नेता सर्वश्री श्रीचंद महाशय, चेतराम मेंबर, ताराचंद प्रधान, रूपराम तेवतिया, डॉ रघुवीर सिंह, बादाम सिंह सरपंच, हुकम सिंह चौहान, बादाम सिंह नंबरदार, समय राम कुंडू, योगेश शर्मा, राजपाल नंबरदार घोड़ी, करतार सिंह, दरियाब सिंह , भागीरथ बेनीवाल, जैसी कारना, मास्टर श्रीपाल, शिव सिंह चौहान, विजय पाल आर्य ने अपने सुझाव रखे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed