{"_id":"668ec3d2774455e32508d502","slug":"population-of-four-villages-will-now-get-clean-drinking-water-palwal-news-c-24-1-fb11002-107294-2024-07-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: चार गांवों की आबादी को अब मिलेगा स्वच्छ पेयजल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: चार गांवों की आबादी को अब मिलेगा स्वच्छ पेयजल
Wed, 10 Jul 2024 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
Updated Wed, 10 Jul 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
- नौ करोड़ 77 लाख की परियोजना का काम पूरा
संवाद न्यूज एजेंसी
हथीन। हथीन उपमंडल के चार गांवों की आबादी को अब रेनीवेल योजना के तहत स्वच्छ पेयजल मिलेगा। इसके लिए बनाए गए इंटरमीडिएट बूस्टिंग स्टेशन का काम पूरा हो गया है। नौ करोड़ 77 लाख, 78 हजार रुपये के बजट से बने आइबीएस का उद्घाटन लोक निर्माण मंत्री बनवारी लाल ने कर दिया है। बूस्टिंग स्टेशन के माध्यम से नांगल जाट, अंधोप, आली ब्राह्मण एवं पावसर गांवों की आबादी को 55 लीटर प्रति व्यक्ति स्वच्छ पेयजल मिलेगा। संबंधित गांवों में अब तक पर्याप्त मात्रा में स्वच्छ पेयजल नही मिल पा रहा था।
नांगल जाट बने बूस्टिंग स्टेशन में कौंडल के मेन बूस्टिंग स्टेशन से पानी पहुंचना शुरू हो गया है। इसके लिए कौंडल से नांगल जाट तक पाइप लाइन डाली गई है। कौंडल के मेन बूस्टिंग स्टेशन में यमुना किनारे लगे रेनीवेल ट्यूबवेलों का पानी पहुंच रहा है। यही पानी नांगल जाट आइबीएस तक जाएगा। नांगल जाट आइबीएस से गांव नांगल जाट, अंधोप, आली ब्राह्मण एवं पावसर गांवों तक पाइप लाइनों के माध्यम से पहुंचाया जाएगा।
जन स्वास्थ्य विभाग के जूनियर इंजीनियर आरिफ अंसारी ने बताया कि अब संबंधित गांवों में पेयजल का संकट नही रहेगा। नांगल जाट में बनाए गए आइबीएस की क्षमता सात लाख लीटर है। उन्होंने बताया कि आइबीएस का निर्माण वर्ष 2040 तक की जनसंख्या की जरूरतों के हिसाब से बनाया गया है। उन्होंने बताया कि जल जीवन मिशन के माध्यम से लागू की जा रही इस परियोजना से लगभग 20 हजार की आबादी को विशेष लाभ होगा। आइबीएस के उद्घाटन के मौके पर लोक निर्माण मंत्री बनवारी लाल के साथ हथीन के भाजपा विधायक प्रवीण डागर, पलवल भाजपा विधायक दीपक मंगला, जन स्वास्थ्य विभाग के अधीक्षण अभियंता श्रीकृष्ण दहिया, कार्यकारी अभियंता दीपेंद्र राज एवं जन स्वास्थ्य विभाग के एसडीओ सुमित कुमार वर्मा भी मौजूद रहे।