फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   poliyical

कोरोना महामारी से निपटने के साथ विकास कार्यों पर भी सरकार का ध्यान: गुर्जर

Mon, 07 Jun 2021 10:06 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Mon, 07 Jun 2021 10:06 PM IST
विज्ञापन
poliyical
पलवल। केंद्रीय सामाजिक एवं अधिकारिता राज्य मंत्री कृष्णपाल गुर्जर ने सोमवार को हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण के सेक्टर-2 में 11.4 किलोमीटर लंबी सडक़ के सुधारीकरण कार्य का शुभारंभ किया। यह कार्य तकरीबन 2 करोड़, 78 लाख रुपये की लागत से किया जाएगा। लोगों को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि इस सड़क के बनने से 50 हजार के करीब लोगों को लाभ मिलेगा। उन्होंने कहा कि हरियाणा में तीव्र गति से विकास कार्य हो रहे हैं। कोरोना महामारी से निपटने के साथ-साथ सरकार विकास कार्यों पर भी निरंतर काम कर रही है। जैसे-जैसे महामारी कम हो रही है, वैसे ही विकास कार्यों को फिर से तीव्र गति पर लाया जा रहा है, ताकि जनता को हर सुविधा का लाभ समयबद्ध मिल सके। यह कार्य आगामी तीन महीने में पूरा कर लिया जाएगा।
विज्ञापन

विधायक दीपक मंगला ने कहा कि मुख्यमंत्री मनोहरलाल के नेतृत्व में जब से सरकार बनी है, तब से जिले के शहरी व ग्रामीण क्षेत्रों में तेजी से विकास कार्य हो रहे हैं। इन विकास कार्यों में गति देने में केंद्रीय मंत्री कृष्णपाल गुर्जर का भी विशेष सहयोग मिलता रहता है। इस मौके पर आरडब्ल्यूए की ओर से सीवर व्यवस्था को सुधारने की मांग रखी गई, जिस पर मंत्री ने अधिकारियों को तुरंत कार्यवाही करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

इस अवसर पर अतिरिक्त उपायुक्त सतेंद्र दूहन, कार्यकारी अभियंता हरियाणा शहरी विकास प्राधिकरण मनोज कुमार, पूर्व विधायक सुभाष चौधरी, भाजपा के जिला अध्यक्ष चरण सिंह तेवतिया, भाजपा के पूर्व जिला अध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, लीलाधर वर्मा, निगरानी कमेटी के चेयरमैन मुकेश सिंगला, रामप्रसाद चेयरमैन कॉपरेटिव बैंक, अधिवक्ता अविनाश शर्मा, हरेंद्र तेवतिया, मंडल अध्यक्ष सुरेंद्र सिंगला, जिला उपाध्यक्ष वीरपाल दीक्षित, महिंद्र भडाना, मंडल महामंत्री महेश भारद्वाज, अनिल मोहन गुप्ता, सुभाष सहरावत, नरेंद्र नंबरदार, शंभू पहलवान, पार्षद रन्नु भड़ाना, अनिल नागर, पप्पू वीरेंद्र पार्षद, यशपाल सरपंच सहित अन्य उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 07पीएएलपी-12 में है।
कैप्शन: पलवल में सड़क निर्माण कार्य का नारियल फोड़कर शिलान्यास करते केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्ज्रर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed