Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   political

जिले में होडल विधानसभा सीट पर भरा निर्दलीय प्रत्याशी ने नामांकन

Wed, 02 Oct 2019 02:03 AM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Wed, 02 Oct 2019 02:03 AM IST
विज्ञापन
political
होडल विधानसभा सीट पर निर्दलीय ने दाखिल किया नामांकन
विज्ञापन

पलवल। विधानसभा चुनावों को लेकर चल रही नामांकन प्रक्रिया के तहत मंगलवार को भी पलवल में किसी भी प्रत्याशी ने नामांकन पत्र दाखिल नहीं किया। जिले में केवल होडल विधानसभा क्षेत्र में एक निर्दलीय प्रत्याशी ने ही नामांकन किया। तीनों विधानसभा क्षेत्रों में एसडीएम कार्यालय में सहायक निर्वाचन अधिकारी के यहां नामांकन पत्र भरने की प्रक्रिया की जा रही है। 2 अक्टूबर को गांधी जयंती का अवकाश होने के कारण अब जिले में 3 अक्तूबर को नामांकन पत्र भरे जाएंगे। बताया जा रहा है कि 3 अक्तूबर को पलवल से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक करण सिंह दलाल, होडल से कांग्रेस के निवर्तमान विधायक उदयभान और हथीन में जजपा प्रत्याशी व पूर्व मंत्री हर्ष कुमार नामांकन पत्र भरेंगे। तीनों ही प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्र में पहले जुलूस निकालेंगे और उसके बाद नामांकन पत्र भरेंगे।
निर्दलीय उम्मीदवार महेन्द्र ने जमा कराया नामांकन
होडल। विधानसभा क्षेत्र होडल-83 (आरक्षित) सीट से निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में गांव औरंगाबाद निवासी महेन्द्र ने उपमंडल चुनाव कार्यालय में अपना नामांकन जमा कराया। होडल चुनाव कार्यालय में विधानसभा से यह पहला नामांकन जमा कराया गया है। बताया जा रहा है कि भाजपा से जगदीश नायर, आप पार्टी से करन डागर सहित अन्य उपमंडल चुनाव अधिकारी के समक्ष बृहस्पतिवार को नामांकन जमा कराएंगे। चुनाव कार्यालय में नामांकन को लेकर पुलिस व्यवस्था का पुख्ता इंतजाम किया गया है। सुरक्षा की दृष्टि से लघु सचिवालय के मुख्य द्वार को छोड़कर सभी दरवाजों को बंद करा दिया गया है। निर्दलीय प्रत्याशी महेन्द्र कुमार गांव औरंगाबाद में ही सिलाई मशीन व गैस चूल्हे मरम्मत का काम करता है। उसके खिलाफ कोई भी आपराधिक मुकदमा दर्ज नहीं है।
विज्ञापन

हथीन में भी नहीं भरा गया कोई नामांकन
हथीन। मंगलवार को भी हथीन विधानसभा के लिए किसी भी उम्मीदवार ने नामांकन पत्र नहीं भरा। हथीन विधानसभा क्षेत्र के निर्वाचन अधिकारी वकील अहमद अपने स्टाफ के साथ मौजूद रहे। उन्होंने बताया कि अब बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही नामांकन पत्र भरे जाएंगे। 5 अक्तूबर को नामांकन पत्रों की जांच होगी। बहुजन समाज पार्टी के उम्मीदवार तैयब हुसैन 4 अक्तूबर को अपना नामांकन पत्र भरेंगे। उल्लेखनीय है कि 27 सितंबर से 4 अक्तूबर तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Followed