{"_id":"6a3bde5c2a84075c57048733","slug":"polio-protection-for-299-lakh-children-1264-teams-to-administer-the-vaccine-door-to-door-palwal-news-c-25-1-mwt1001-113076-2026-06-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: 2.99 लाख बच्चों को पोलियो से सुरक्षा कवच, 1264 टीमें घर-घर पहुंचाकर पिलाएंगी दवा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: 2.99 लाख बच्चों को पोलियो से सुरक्षा कवच, 1264 टीमें घर-घर पहुंचाकर पिलाएंगी दवा
विज्ञापन
फोटो: जिला टास्क फोर्स की बैठक में उपायुक्त अखिल पिलानी व अन्य अधिकारी।
संवाद न्यूज एजेंसी
नूंह। जिले में 28 से 30 जून तक तीन दिवसीय पल्स पोलियो अभियान चलाया जाएगा। अभियान के तहत 0 से 5 वर्ष आयु वर्ग के 2 लाख 99 हजार 925 बच्चों को पोलियो रोधी दवा पिलाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसके लिए स्वास्थ्य विभाग ने 1264 टीमों का गठन किया है, जो घर-घर पहुंचकर बच्चों को पोलियो की खुराक देंगी।
इस अभियान को सही तरीके से चलाने के लिए बुधवार को लघु सचिवालय में जिला टास्क फोर्स की बैठक हुई। जिसमें उपायुक्त अखिल पिलानी ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि पोलियो से बचाव के लिए प्रत्येक बच्चे तक दवा पहुंचाना जरूरी है। पड़ोसी देशों पाकिस्तान और अफगानिस्तान में लगातार पोलियो के मामले सामने आते रहे हैं, वहीं हाल ही में ब्रिटेन में भी पोलियो का मामला दर्ज किया गया है। ऐसे में सतर्कता बरतना आवश्यक है।
उपायुक्त ने बताया कि जिले में 2 लाख 39 हजार 690 घरों तक पहुंचने का लक्ष्य रखा गया है। उन्होंने स्वास्थ्य अधिकारियों को हेल्पलाइन नंबर जारी करने के निर्देश दिए, ताकि किसी क्षेत्र में टीम न पहुंचने की स्थिति में तुरंत सूचना मिल सके। साथ ही ईंट-भट्टों, मलिन बस्तियों और निर्माण स्थलों पर रहने वाले श्रमिकों के बच्चों को भी पोलियो की खुराक पिलाने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन
सिविल सर्जन डा. ज्योत्सना ने बताया कि 28 जून को 1093 पोलियो बूथों पर बच्चों को दवा पिलाई जाएगी, जबकि 29 और 30 जून को टीमें घर-घर जाकर बच्चों को पोलियो ड्रॉप देंगी। अभियान की निगरानी के लिए 257 सुपरवाइजर, 58 ट्रांजिट टीम और 54 मोबाइल टीमों की भी तैनाती की गई है।