फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police seized liquor worth Rs 70 lakh being smuggled from Gurugram to Bihar

Palwal: गुरुग्राम से बिहार तस्करी की जा रही 70 लाख की शराब पुलिस ने पकड़ी, कंटेनर से 1091 पेटियां बरामद

Mon, 28 Jul 2025 04:56 PM IST
आकाश दुबे संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल
संवाद न्यूज एजेंसी, पलवल Published by: आकाश दुबे Updated Mon, 28 Jul 2025 04:56 PM IST
सार

नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी कि तभी एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने कंटेनर को रुकने का इशारा किया, जिस पर चालक ने उसे रोक लिया।

विज्ञापन
Police seized liquor worth Rs 70 lakh being smuggled from Gurugram to Bihar
पुलिस ने पकड़ी 70 लाख की शराब - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुलिस की क्राइम ब्रांच टीम ने मुखबिर की सूचना पर गुरुग्राम के मानेसर से बिहार और झारखंड तस्करी कर ले जायी जा रही अंग्रेजी शराब से भरे कंटेनर को पकड़ा है। टीम ने कंटेनर के चालक को काबू कर लिया है। मामले में दो आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर एक को अदालत में पेश कर दो दिन के पुलिस रिमांड पर लिया गया है। बरामद शराब की बाजार में कीमत 70 लाख रुपये आंकी गई है।

विज्ञापन

क्राइम ब्रांच प्रभारी जगविंदर सिंह ने बताया कि उनकी टीम करमन बॉर्डर पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि राजस्थान के गांव रुंध खोय निवासी अफजल, मानेसर से कंटेनर में शराब की तस्करी कर बिहार व झारखंड ले जाने वाला है। सूचना मिलते ही टीम ने उझीना पुल के पास नाकाबंदी शुरू कर दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

नाकाबंदी के दौरान वाहनों की जांच की जा रही थी कि तभी एक कंटेनर आता दिखाई दिया। पुलिस टीम ने कंटेनर को रुकने का इशारा किया, जिस पर चालक ने उसे रोक लिया। जांच के दौरान कंटेनर की सील खुलवाई गई, तो उसके अंदर प्रीमियम प्रिंसिपल ब्रांड की अंग्रेजी शराब की 1091 पेटियां बरामद हुईं।

विज्ञापन

पुलिस द्वारा पूछताछ में आरोपी अफजल, शराब से संबंधित कोई दस्तावेज नहीं दिखा सका। पूछताछ में अफजल ने बताया कि शराब का मालिक राहुल निवासी गुरुग्राम है। इसके बाद पुलिस ने दोनों के खिलाफ शराब तस्करी का केस दर्ज किया और अफजल को अदालत में पेश कर दो दिन के रिमांड पर लिया है, ताकि तस्करी में शामिल अन्य लोगों का भी पता लगाया जा सके। प्रभारी ने बताया कि जब्त शराब की बाजार में कीमत लगभग 70 लाख रुपये है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed