{"_id":"577103dc4f1c1b775e79a7af","slug":"police-search","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर जांची सुरक्षा ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने सर्च अभियान चलाकर जांची सुरक्षा
palwal
Updated Mon, 27 Jun 2016 04:23 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
एसपी राजेश दुग्गल के निर्देशानुसार रविवार को जिले की समूची पुलिस ने जगह-जगह सर्च अभियान चलाया। अभियान मुख्य रूप से रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड व जिला जेल में चलाया गया। अभियान की अगुवाई संबंधित एरिया के डीएसपी ने की।
रविवार की सुबह सीआईडी टीम, लोकल पुलिस टीम व टेक्निकल टीम के द्वारा नशीले पदार्थ व संदिग्ध वस्तुओं की खोज के लिए सर्च अभियान चलाया गया। सर्च अभियान डीएसपी बलवीर सिंह के नेतृत्व में शुरू किया गया। लगभग एक घंटे तक चले अभियान में किसी प्रकार की कोई संदिग्ध वस्तु जेल में नहीं मिली।
बस स्टैंड व रेलवे स्टेशन पर चलाए गए सर्च अभियान की कमान डीएसपी मुख्यालय मनीष सहगल ने संभाली। इस दौरान बसों के अंदर घुसकर पुलिसकर्मियों ने तलाशी ली। रेलवे स्टेशन पर चले अभियान के दौरान जीआरपी के जवान भी मौजूद रहे। यहां भी प्लेटफार्म पर बैठे मुसाफिरों व ट्रेनों में यात्रियों की जांच की गई।
विज्ञापन
- सुरक्षा की दृष्टि से रविवार को रूटीन में सर्च अभियान चलाए गए थे। समय-समय पर इस प्रकार के अभियान चलाए जाते हैं, जो कि आगे भी जारी रहेंगे। रविवार के अभियान की कमान संबंधित एरिया के डीएसपी को सौंपी गई थी।
-राजेश दुग्गल, एसपी, पलवल।