{"_id":"65984130b07624d0d001d960","slug":"police-raised-awareness-about-cyber-crime-and-traffic-palwal-news-c-24-1-fb11002-4102-2024-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Palwal News: पुलिस ने साइबर अपराध व यातायात को लेकर किया जागरूक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Palwal News: पुलिस ने साइबर अपराध व यातायात को लेकर किया जागरूक
विज्ञापन
फोटो 7 में है।
कैप्शन: लोगों को साइबर अपराध तथा यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया
-- -- -- --
-50 टीमों ने 30 हजार लोगों को एक ही दिन में किया जागरूक
-जागरूकता रैली निकाली, साइबर अपराध से बचने को बांटी पुस्तकें
संवाद न्यूज एजेंसी
पलवल। साइबरों अपराधों के प्रति लोगों को जागरूक करने के लिए पुलिस विभाग ने विशेष अभियान शुरू किया है। अभियान के तहत पुलिस अधिकारियों ने एक ही दिन में 50 टीमों के माध्यम से करीब 30 हजार लोगों को साइबर अपराध के प्रति जागरूक किया। पुलिस अधीक्षक डॉ. अंशु सिंगला के मार्गदर्शन में चलाए गए अभियान के तहत पुलिस टीमों ने अदालत परिसर, पलवल शहर स्थित सैम तथा रेडराक सिनेमा, शैक्षणिक संस्थान, औद्योगिक संस्थान के अलावा जागरूकता वैन रैली द्वारा, नुक्कड़ नाटक, मार्किट, चौपाल आदि स्थानों पर लोगों को जागरूक किया। साइबर अपराध के अलावा लोगों को यातायात नियमों तथा नशा के दुष्प्रभाव के बारे भी जागरूक किया गया। साथ ही पुलिस विभाग द्वारा शहर में जागरूकता रैली भी निकाली जो आगरा चौक, मीनार गेट, कमेटी चौक, सैक्टर-2 मोड, बस स्टैंड, रसूलपुर चौक होते हुए देवी लाल पार्क पर समाप्त हुई।
इस दौरान पुलिस टीमों द्वारा लोगों को साइबर अपराध, महिला अपराध, यातायात नियमों तथा नशा के दुष्प्रभाव जागरूक संबंधित सामग्री वितरित की गई। जागरूकता कार्यक्रमों में पहुंचकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक जसलीन कौर ने लोगों से कहा कि वह सावधान रहें। साइबर ठगों द्वारा अपनाए जा रहे तरीकों से बचें। किसी को अपना ओटीपी न बताएं। इसके अलावा यातायात नियमों का पूरा पालन करें। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाएं और दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट पहनें। उन्होंने कहा कि नशा जैसी बुराई से दूर रहें। इनसे बचाव कर व्यक्ति अपना जीवन सुरक्षित रख सकता है। परिवार के प्रति अपने कर्तव्यों को निभा सकता है।
एएसपी जसलीन कौर ने फेसबुक, इंस्ट्राग्राम, व्हाट्सएप आदि सोशल साइट्स से हनी ट्रैप के संबंध में सभी को जागरूक रहने के लिए कहा। सिम कार्ड के माध्यम से एटीएम कार्ड बदलकर, डेबिट कार्ड, क्रेडिट कार्ड के माध्यम से, बायोमैट्रिक, क्यूआर कोड स्कैन, सोशल मीडिया पर अनजान व्यक्ति से दोस्ती, फर्जी कॉल, अनजान व्हाट्सएप वीडियो कॉल, ऑनलाइन लोन देने वाले ऐप, सोशल मीडिया पर रुपयों की मांग करने वालों से, गूगल से कस्टमर केयर नंबर सर्च करने बारे व यूपीआई संबंधी फ्राॅड के प्रति भी जागरूक किया। उन्होंने बताया कि साइबर ठगी होने पर डाॅयल 1930 कर अपनी शिकायत रजिस्टर्ड कराने के बारे सभी को अहम जानकारी दी गई।