फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   Police raided many places in bank robbery case

बैंक डकैती मामले में पुलिस ने दी कई स्थानों पर दबिश

Sat, 17 Jul 2021 05:57 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 17 Jul 2021 05:57 PM IST
विज्ञापन
Police raided many places in bank robbery case
पलवल। हूडा सेक्टर दो चौक पर स्थित एक्सिस बैंक में 14 जुलाई की दोपहर को हुई 95 लाख रुपये की डकैती मामले में पुलिस की टीमों ने शनिवार को भी पलवल व अन्य जिलों में दबिश दी। पुलिस डकैती की वारदात को अंजाम देने वाले बदमाशों की पहचान के लिए हर पहलू से जांच कर रही है। जहां से भी बदमाश गुजरे हैं, उन रास्तों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज लगातार जांची जा रही है। साथ ही शनिवार को एक्सिस बैंक में जाकर कर्मियों से पूछताछ की गई, वहीं सीसीटीवी की सात दिन की फुटेज फिर से देखी गई। जिला पुलिस अधीक्षक ने दावा किया है कि दो दिन के अंदर वारदात का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

बैंक में इस तरह से दिनदहाड़े हुई डकैती के बाद पुलिस पूरी तरह से अलर्ट हो गई है। पुलिस अधीक्षक दीपक गहलावत द्वारा सभी थाना व चौकी प्रभारियों को निर्देश दे दिए हैं कि वे बैंकों में जाकर जांच करें कि सीसीटीवी कैमरे सही हैं या नहीं, हथियार से लैस सुरक्षा कर्मी है या नहीं। एटीएम पर भी सुरक्षा कर्मी तैनात करने को सुनिश्चित किया जाए। पुलिस बदमाशों की खोजबीन के साथ-साथ जिले में स्थित बैंकों की सुरक्षा को लेकर भी पूरी तरह से मुस्तैद दिखाई दे रही है। होडल पुलिस द्वारा शहर में जगह जगह नाकाबंदी कर वाहनों की सघन जांच अभियान चलाया जा रहा है। डीएसपी दिनेश कुमार यादव ने थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठी के साथ शहर की दर्जनों बैंक शाखाओं में पहुंचकर वहां सीसीटीवी कैमरों की जांच, बैंकों में सुरक्षा कर्मियों के हथियार, उनके लाइसेंस, सायरन, एटीएम मशीनों में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और कैमरों की स्थिति व सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

पुलिस अधिकारियों ने बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरों की साफ सफाई और उनकी मेमोरी का भी बारीकी से जायजा लिया, लेकिन इस दौरान कई बैंकों में सुरक्षा गार्ड ही मौजूद नहीं मिले और कुछ गार्ड बगैर हथियार के ही अपनी ड्यूटी दे रहे थे। इसके अलावा कुछ बैंकों में लगे सीसीटीवी कैमरे मात्र शोपीस नजर आए। डीएसपी दिनेश कुमार ने बैंक शाखा प्रबंधकों को हिदायत दी कि वह 24 घंटे के अंदर सीसीटीवी कैमरों और बंद पडे़ सायरनों को दुरुस्त कराएं, अन्यथा उनके खिलाफ भी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

‘बैंकों के आसपास सादी वर्दी में तैनात करें पुलिसकर्मी’
डीएसपी ने थाना प्रभारी सुरेंद्र सिंह राठी को स्पष्ट तौर पर निर्देश दिए कि बैंकों के आसपास सादा वर्दी में पुलिसकर्मी तैनात करें और दिन में बार बार बैंकों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा भी लें। अगर बैंक प्रबंधक 24 घंटे के अंदर सीसीटीवी कैमरों और सायरनों को दुरुस्त नहीं कराते हैं तो वह इस मामले की तुरंत प्रभाव से आरबीआई को लिखित शिकायत भेज दें। वहीं वारदात के बाद शहर के विभिन्न बाजारों में भी पुलिस गश्त बढा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed