{"_id":"2c1731abbc2d014a9dcd59e782d4c9c7","slug":"police-misbehaved-with-journalist","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने किया पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने किया पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार
अमर उजाला, होडल
Updated Tue, 15 Oct 2013 10:56 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
होडल थाना पुलिस ने मंगलवार को एक मामले की जानकारी लेने थाने पहुंचे दर्जनों पत्रकारों के साथ अभद्र व्यवहार किया। पत्रकारों ने जब पुलिसकर्मियों का विरोध किया तो धक्के देकर थाने से बाहर निकाल दिया। इसकी लिखित शिकायत होडल थाना प्रभारी, एसपी, आईजी, डीजीपी, मुख्यमंत्री व भारतीय प्रेस परिषद दिल्ली को भेजकर दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की हैं।
विज्ञापन
जानकारी के अनुसार, मंगलवार को होडल के पत्रकार वेश्यावृति के एक मामले को लेकर सुबह होडल थाना परिसर में थाना प्रभारी से मिलने पहुंचे। थाना प्रभारी न होने के कारण पत्रकार मुंशी से जानकारी लेने लगे। तभी पीछे से आए सिपाहियों ने कहा कि इस मामले को तूल देने की जरूरत नहीं है। पत्रकार मामले की छानबीन करने लगे तो पुलिसकर्मी ने पत्रकारों से गाली-गलौच करनी शुरू कर दी और धक्का देकर थाना परिसर से बाहर कर दिया।
विज्ञापन
धक्का-मुक्की के दौरान एक इलेक्ट्रोनिक मीडिया के पत्रकार का कैमरा भी टूट गया। पत्रकारों ने जब इसका विरोध किया तो पुलिसकर्मियों ने उन्हें झूठे केस में फंसाने की धमकी दी। पत्रकारों ने पुलिस के उच्च अधिकारियों को भी इस मामले से अवगत करा दिया और थाने में भी शिकायत दे दी है।
विज्ञापन
पत्रकारों ने इस मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से कर दोषी पुलिस कर्मियों के खिलाफ उचित कार्यवाही करने की मांग की हैं। होडल उपमंडल के सभी पत्रकारों ने जिला प्रशासन व प्रदेश सरकार से इस मामले में न्याय दिलाने की मांग की हैं। पत्रकारों का कहना था कि यदि दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो वे आंदोलन करने को मजबूर होंगे।