फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Palwal News ›   police lodges case in alleged land grabbing case

स्कूल बस पार्किंग के नाम पर हड़पी जमीन, बिजली के निगम एसडीओ सहित नौ पर केस

Sat, 11 Jul 2020 10:00 PM IST
Noida Bureau नोएडा ब्यूरो
Updated Sat, 11 Jul 2020 10:00 PM IST
विज्ञापन
police lodges case in alleged land grabbing case
पलवल। स्कूल बस पार्किंग के नाम 13 कनाल जमीन हड़प पर स्कूल बनाकर बिजली कनेक्शन भी ले लिया। शहर थाना पुलिस ने जमीन मालिक की शिकायत पर बिजली निगम के एसडीओ देहात समेत नौ लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक पुलिस ने किसी भी आरोपी को गिरफ्तार नहीं किया है।
विज्ञापन

भवन कुंड पुलिस चौकी इंचार्ज व मामले की जांच कर रहे सब इंस्पेक्टर विनोद कुमार देशवाल ने बताया कि मकान नंबर 350, हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी पलवल निवासी राजकुमार तायल ने पुलिस को शिकायत देकर कहा है कि अगवानपुर में उसके पास करीब 13 कनाल जमीन है।
विज्ञापन

साल 2017 की एक जनवरी को शिव कॉलोनी निवासी पवन कुमार ने बताया कि वह ऑक्सफोर्ड नाम से स्कूल चलाते हैं। स्कूल बस खड़ी करने के लिए उनके पास उपयुक्त जगह नहीं है। यह जमीन कुछ समय के लिए स्कूल बस पार्किंग करने के लिए चाहिए। आपसी संबंधों के कारण जमीन पर कुछ महीने के लिए बस खड़ी करने की अनुमति दे दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

साल 2019 में वह जमीन को देखने गया तो वहां बच्चे पढ़ते हुए मिले और बड़ा मीटर लगा हुआ था। जगह खाली करने के लिए कहा गया तो आनाकानी करने लगा। मेरी बिना अनुमति के मीटर लगाने के बारे में आरटीआई से ली गई जानकारी में पता चला कि फर्जी दस्तावेज तैयार कर कृष्ण मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी के नाम से बिजली कनेक्शन लिया है। सोसाइटी के अध्यक्ष के तौर पर पवन कुमार के पिता बलवीर सिंह को नामित किया गया है।

पुलिस ने पवन कुमार पुत्र बलवीर, रेशम देवी पत्नी पवन कुमार, कांता देवी पत्नी बलवीर, संतोष पत्नी राकेश कुमार निवासी शिव कॉलोनी, अर्चना पत्नी ईश्वर दत्त निवासी बी सिविल लाइन, गीता कुमार पत्नी सुखदेव निवासी एफसीए-79 गली नंबर तीन बल्लभगढ़, कृष्ण मेमोरियल एजुकेशन सोसाइटी शिव कॉलोनी रेलवे रोड़, लघु कुमार स्टांप विक्रेता तहसील परिसर पलवल तथा एसडीओ देहात बिजली निगम के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed